फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   108 ambulance workers call off strike in Punjab

Punjab News: पंजाब के लोगों को बड़ी राहत, 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल

Thu, 19 Jan 2023 12:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Jan 2023 12:44 AM IST
सार

यूनियन की मांगों को लेकर बहुत जल्द पंजाब सरकार के चार कैबिनेट मंत्रियों की अध्यक्षता में एक और बैठक बुलाई जाएगी। इसमें कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कुलदीप सिंह धालीवाल, अमन अरोड़ा और डॉ. बलबीर शामिल होंगे। बैठक में यूनियन की मांगों को मूर्त रूप देने के संबंध में चर्चा को अमली जामा पहनाया जाएगा।

विज्ञापन
108 ambulance workers call off strike in Punjab
लाडोवाल टोल प्लाजा पर खड़ीं एंबुलेंस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक के बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली है। बुधवार देर शाम को 108 एंबुलेंस इंप्लाइज एसोसिएशन की बैठक स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान मंत्री ने पदाधिकारियों को उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


बैठक बुधवार को पंजाब भवन में शाम 6:15 बजे शुरू हुई, जो रात करीब 8:00 बजे तक चली। 108 एंबुलेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनप्रीत सिंह निज्जर ने बताया कि बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द यूनियन की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसमें कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी, निकाले गए एंबुलेंस कर्मियों को वापस लेना भी शामिल है। 
विज्ञापन


यूनियन की मांगों को लेकर बहुत जल्द पंजाब सरकार के चार कैबिनेट मंत्रियों की अध्यक्षता में एक और बैठक बुलाई जाएगी। इसमें कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कुलदीप सिंह धालीवाल, अमन अरोड़ा और डॉ. बलबीर शामिल होंगे। बैठक में यूनियन की मांगों को मूर्त रूप देने के संबंध में चर्चा को अमली जामा पहनाया जाएगा। बता दें कि पंजाब में 108 एंबुलेंस कर्मचारी करीब एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं। हड़ताल की वजह से पंजाब में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed