फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   100 people tested positive for covid 19 in Punjab

Punjab Corona update: डराने लगे कोरोना के आंकड़े, एक दिन में 100 संक्रमित मिले, तरनतारन में एक की मौत

Wed, 05 Apr 2023 10:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Apr 2023 10:29 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान मोहाली में कोरोना की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी रही और जिले में सबसे ज्यादा 47 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
100 people tested positive for covid 19 in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में कोरोना के संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। बीते 24 घंटे के दौरान राज्यभर में कोरोना के 100 केसों की पुष्टि हुई जबकि तरनतारन में एक कोरोना पीड़ित की मौत हो गई। इस तरह राज्य में पिछले साल एक अप्रैल से अब तक 218 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को 100 नए केसों के साथ राज्य में एक्टिव कोरोना केसों की कुल संख्या 437 हो गई है। इनमें सात मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण की दर भी 4.10 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान मोहाली में कोरोना की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी रही और जिले में सबसे ज्यादा 47 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। ये 47 मरीज स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए 122 सैंपलों की जांच में सामने आए हैं। इसके बाद होशियारपुर व लुधियाना में 10-10 नए मरीजों का पता चला है। अमृतसर व पठानकोट में 6-6, कपूरथला में 5, पटियाला में 4, जालंधर व संगरूर में 3-3, फिरोजपुर में 2, बठिंडा, गुरदासपुर, मानसा व मोगा में 1-1 नए मरीज की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed