{"_id":"02bbd4d9e9e837840601093d0e8c5cd9","slug":"10-thousand-voter-laps","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार 'गायब' वोटरों को तलाशेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार 'गायब' वोटरों को तलाशेगा प्रशासन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 19 Feb 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत नवंबर में उजाड़ी गई कालोनी नंबर पांच के गायब हुए मतदाताओं को ढूंढने के लिए अब प्रशासन वहां की खाली जगह पर स्पेशल कैंप लगाने जा रहा है।
विज्ञापन
प्रशासन के अधिकारियों को उम्मीद है कि शायद यहां रहने वाले मतदाता कैंप में पहुंच जाएं और उनके वोट स्थानांतरित हो सकें।
प्रशासन ने इस कैंप के लिए भी राजनीतिक पार्टियों से मदद मांगी है। यह कैंप 21 से 28 फरवरी तक कालोनी नंबर पांच में लगेगा और यहां रहने वाले जिन मतदाताओं की वोट स्थानांतरित नहीं हुई है उनसे फार्म नंबर 8 ए भरवा कर उनकी वोट स्थानांतरित कराई जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले प्रशासन के चुनाव विभाग ने एक और दो फरवरी को धनास में विशेष अभियान चलाया था। इस अभियान में बुड़ैल और हल्लोमाजरा में शिफ्ट हुए कुछ परिवारों की जानकारी मिली थी। लेकिन, कैंप का ज्यादा लाभ न मिलने पर अब प्रशासन कालोनी में जाकर कैंप लगा रहा है।
विज्ञापन
प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि कालोनी में जिनका घर था वह अभी भी वहां जाते हैं।
कालोनी नंबर पांच में कुल 17 हजार वोट थे। पिछले साल नवंबर में प्रशासन इस कालोनी को बुलडोजर चलवा कर खाली करवा दिया। यहां के लोगों को धनास में बनी पुनर्वास कालोनी शिफ्ट किया गया। जिन्हें मकान अलाट हुए ऐसे करीब सात हजार वोटर वहां शिफ्ट हुए। बाकी के दस हजार लोग बेघर हो गए थे।
उनमें से कुछ किराये के मकानों में चले गए और कुछ मोहाली अन्य जगहों पर चले गए। जिन्हें धनास में फ्लैट नहीं मिला उनका अता पता किसी के पास नहीं है।
प्रशासन ने राजनीतिक पार्टियों की मदद से इन दस हजार मतदाताओं को खोजने के अथक प्रयास किए। प्रशासन का दावा है कि इनमें से दो हजार मतदाता तो मिल गए, लेकिन आठ हजार का पता किसी को नहीं चल पा रहा है।