{"_id":"575adc214f1c1b261d9c539e","slug":"10-new-women-pcr-will-be-add-in-chandigarh-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में सेफ रहें महिलाएं, पुलिस ने लागू की नई सुरक्षा पॉलिसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में सेफ रहें महिलाएं, पुलिस ने लागू की नई सुरक्षा पॉलिसी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 11 Jun 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस पीसीआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध के बाद उनकी सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने लागू की नई पॉलिसी। दरअसल यूटी पुलिस जल्द ही अपने पीसीआर के बेडे़ में 10 नई महिला पीसीआर गाड़ियां शामिल करने जा रही है। पुलिस विभाग ने 10 नई मारुति एर्टिगा गाड़ियों की खरीद के लिए प्रस्ताव यूटी प्रशासन के पास भेज दिया है। जैसे ही वहां से प्रस्ताव को हरी झंडी मिलेगी। गाड़ियां खरीद ली जाएंगी।
विज्ञापन
पुलिस विभाग शहर में महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर दस पीसीआर गाड़ियां खरीदेगा जो कि सिर्फ महिलाओं की कॉल पर महिलाओं के पास जाएंगी। इन पीसीआर में सिर्फ महिला स्टाफ ही तैनात होगा। एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पुलिस विभाग पीसीआर गाड़ियों का एक नया बेड़ा तैयार करेगा। इसके लिए विभाग दस नई पीसीआर वैन खरीदने जा रहा है । ये पीसीआर गाड़ियां शहर की महिलाओं के लिए पूरी तरह समर्पित होंगी। इसके लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बस मंजूरी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि ये महिला पीसीआर भी हर समय शहर में दूसरी पीसीआर गाड़ियों की तरह पेट्रोलिंग करेंगी और जहां भी किसी महिला की 100 नंबर मदद के लिए या शिकायत की कॉल आएगी, वहां ये महिला पीसीआर पहुंचेगी। पुलिस का कहना है कि तीनों डिवीजन सेंट्रल, साउथ और ईस्ट के पास तीन तीन महिला पीसीआर तैनात की जाएंगी। जो कि महिलाओं के साथ हो रहे क्राइम पर अंकुश लगाएगी।
विज्ञापन
इन महिला पीसीआर को खासकर ऐसी भीड़ भाड़े वाली जगहों पर तैनात किया जाएगा जहां पर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ होने की शिकायतें मिलती रहती हैं। इन पीसीआर गाड़ियों को स्कूल , गर्ल्स कालेजों और पार्कों के आसपास तैनात किया जाएगा।
वर्तमान में यूटी पुलिस के बेड़े में 59 पीसीआर
इस समय यूटी पुलिस के बेड़े में कुल 59 पीसीआर गाड़ियां है। इनमें 30 एर्टिगा व 29 जिप्सियां है। पीसीआर महिलाओं व लड़कियों के लिए रात के समय उनको घर छोड़ने की भी सुविधा मुहैया करवाती है। अगर किसी महिला को रात के समय रास्ते में कोई दिक्कत आती है तो वो 100 नंबर कॉल कर पीसीआर की बुला सकती हैं और वह पीसीआर पीड़ित महिला को उसके घर के दरवाजे तक छोड़कर आएगी। इस जिप्सी में महिला कर्मचारी भी होती हैं।