{"_id":"5dbdea498ebc3e015e1b825a","slug":"10-lacs-fraud-for-sent-to-foreign-arrest-chandigarh-news-pkl3556419111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाड़ा भेजने के नाम से 10 लाख ठगने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाड़ा भेजने के नाम से 10 लाख ठगने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। कनाडा में नौकरी दिलाने के बहाने लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपी को मनीमाजरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकडे़ गए आरोपी की पहचान मुकेरियां (पंजाब) निवासी कमलजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
आदर्श नगर, मनीमाजरा निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत थी कि कमलजीत ने कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 8 लाख 95 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद आरोपी ने न तो उसे कनाडा भेजा और न ही उसके पैसे लौटाए। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद डीएसपी दिलशेर चंदेल के आदेश पर थाना प्रभारी जसविंदर कौर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और आरोपी को पकड़ने के कई जगह छापामारी की गई। 30 अक्टूबर को पुलिस को आरोपी की मोबाइल लोकेशन से पता चला कि आरोपी मां ज्वाला जी से माथा टेककर वापस आ रहा। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने जालंधर पुलिस के साथ मिलकर कई जगह पर छापामारी की और एक नवंबर को कपूरथला के पास गांव खेड़ा माजरा से नाके पर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ होशियारपुर, जालंधर, चंडीगढ़ के अलावा पठानकोट में भी ठगी के केस दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।