फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 laborers injured in boiler explosion in Ludhiana

Ludhiana News: साहनेवाल की लोहा फैक्टरी में बॉयलर फटा, 10 मजदूर घायल, छह को मिली अस्पताल से छुट्टी

Thu, 05 Jan 2023 07:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Jan 2023 07:23 PM IST
सार

थाना साहनेवाल के एसएचओ कुलदीप सिंह बराड़ ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। उनके बयान दर्जकर लिए हैं। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
10 laborers injured in boiler explosion in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के गांव बिलके के पास केके अलाय में बुधवार की देर रात को फैक्टरी में अचानक बॉयलर फट गया। धमाके की आवाज से आसपास की फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर भी बाहर आ गए। हादसे में 10 मजदूर घायल हो गए। सभी को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चार की हालत को गंभीर देख सिविल अस्पताल रेफर कर दिया जबकि छह को छुट्टी दे दी गई। सिविल अस्पताल में पहुंचे घायल विशाल, अशोक, संजय शाह और नसरुला अंसारी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


केके अलाय में काम करने वाले संजय ने बताया कि रोजाना की तरह फैक्टरी में बुधवार की रात को भी काम हो रहा था। इसी दौरान देर रात अचानक बॉयलर फट गया और गर्म लोहा मजदूरों पर जा गिरा। इस दौरान भट्ठी के नजदीक काम कर रहे 10 मजदूर झुलस गए। ब्लास्ट के बाद बाकी के मुलाजिम भी वहां पहुंच गए और आसपास की फैक्ट्रियों के मजदूर भी वहां पहुंचे। सभी ने बचाव कार्य शुरू किया और तुरंत एंबुलेंस को फोन कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज जारी है। थाना साहनेवाल के एसएचओ कुलदीप सिंह बराड़ ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। उनके बयान दर्जकर लिए हैं। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed