फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 districts of Haryana among 36 polluted cities of the country.

Chandigarh News: देश के 36 प्रदूषित शहरों में हरियाणा के 10 जिले

Wed, 23 Oct 2024 07:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
10 districts of Haryana among 36 polluted cities of the country.
सोनीपत और जींद में प्रदूषण स्तर रेड जोन से बाहर हुआ
विज्ञापन

चंडीगढ़। राज्य में प्रदूषण रोकने के तमाम सरकारी दावों के बीच हवा की सेहत खराब होती जा रही है। देश के 36 प्रदूषित शहरों में हरियाणा के 10 जिले शामिल है। इनमें भिवानी और करनाल का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) लेवल रेड जोन तक पहुंच गया है। हालांकि, बीते मंगलवार के मुकाबले जींद और सोनीपत में प्रदूषण कम हुआ है। एक दिन पहले दोनों जिलों में प्रदूषण का स्तर रेड जोन में था। अब सोनीपत का एक्यूआई लेवल 272 और जींद का एक्यूआई लेवल 193 हो गया है।


प्रदेश के नौ जिलों में प्रदूषण लेवल यलो जोन में हैं
सबसे ज्यादा भिवानी की हवा खराब है। यहां एक्यूआई लेवल 290 पहुंच गया है। चरखी दादरी का एक्यूआई लेवल 259, फरीदाबाद का एक्यूआई लेवल 238, गुरुग्राम का 247, हिसार का 220 हो गया, जबकि करनाल का 284, कुरुक्षेत्र का 221 और रोहतक का 228 पहुंच गया है। हरियाणा के नौ जिलों में प्रदूषण लेवल यलो जोन में हैं। जहां एक्यूआई लेवल 100 से 200 के बीच है। अंबाला का एक्यूआई लेवल 111, जींद का 193, कैथल का 183 और नारनौल का एक्यूआई लेवल 195 है। इसके अलावा पलवल का 136, पंचकूला का 184, पानीपत का 185, सिरसा का 111 और यमुनानगर का 196 है। इसमें तीन जिलों में प्रदूषण स्तर 200 पार पहुंचाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed