'मुस्लिम लड़की से शादी करने पर मिलेंगे 1 लाख'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लव जेहाद के जरिए मुसलमान हिंदू लड़की को अपने घर की बहू बनाएंगे तो हम उनकी लड़कियों को भी अपने घरों की बहू बनाएंगे। यह बात रविवार को अखिल भारतीय हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने कही। वह सफीदों रोड पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम कि अध्यक्षता हिंदू महासभा के सीनियर प्रवक्ता ललित भारद्वाज ने की। सिवाच ने कहा कि जो हिंदू युवक मुसलमान कि लड़की से शादी करेगा हिंदू महासभा उस युवक को एक लाख रुपये कि सहायता करेगी। सिवाच ने कहा कि हिंदू महासभा ने गत दिवस हिसार से हवन कर बहू लाओ बेटी बचाओ अभियान का शुभारंभ कर दिया है, जो भी सहमति से जोड़े आएंगे उनकी शादी करा दी जाएगी।
सिवाच ने कहा कि हिंदू महासभा के साथ जुड़ने वाला कुंवारे युवकों की शादी करा कर दुल्हन दिलवाने का काम करेंगे, वहीं उन्हें रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने में भी सहयोग करेंगे।
हिंदुओं को एक जुट होने का आह्वान किया
हिंदू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रमेश पानू ने देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर बनवाने के लिए व कश्मीर से धारा 370 हटवाने के लिए हिंदुओं को एक जुट होने का आह्वान किया।
सिवाच ने कहा कि हिंदू महासभा ने आज तक जो भी बयान दिए उन पर आज तक हम कायम हैं। हम बयान बदलने में नहीं उन पर अमल करने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन कि नीतियों व कार्यक्रमों को जनता के द्वार पहुंचाने का काम करें।
इस अवसर पर हिंदू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रमेश पानू, हिंदू महासभा के प्रवक्ता ललित भारद्वाज, युवा प्रदेशाध्यक्ष विनोद शर्मा, हिंदू महासभा के प्रदेश महामंत्री गोकुल शर्मा, प्रचार मंत्री अनिल अत्री, मनोज लाठर, कृष्ण वाल्मीकि, अजमेर ढुल, सुरेंद्र ढुल सहित काफी संख्या में हिंदू महासभा के पदाधिकारी उपस्थित थे।