{"_id":"84cb05e3539e97e06ce86e9cfed4af7b","slug":"1-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल से गिरी कार, 1 की मौत, 3 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल से गिरी कार, 1 की मौत, 3 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, तलवंडी भाई/फिरोजपुर
Updated Thu, 01 Jan 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
एक स्वर्णकार परिवार की नववर्ष की खुशियां बीती रात उस समय मातम में बदल गईं जब श्री अमृतसर साहिब में नया वर्ष मनाने गए उनके परिजनों से भरी कार पुल के नीचे जा गिरी जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी सहित दोनों बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अमृतसर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सुचना मिलते ही तलवंडी भाई के स्वर्णकार भाईचारे में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
यहां के निवासी गुरमीत सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र दर्शन सिंह शहर में सोने का कारोबार करते थे। बीती रात अपनी पत्नी दलजीत कौर, बेटा नूर और बेटी परी के साथ आल्टो कार से अपने ससुराल अमृतसर में नया वर्ष मनाने गए थे।
विज्ञापन
देर रात एक होटल में नव वर्ष का जश्न मनाकर प्रिंस अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कार से अपने ससुराल की ओर जा रहा था कि इनकी कार रेलवे ओवर ब्रिज से नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
इस घटना में प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई तथा दलजीत कौर की दोनों टांगें टूट गईं और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना का समाचार मिलते ही तलबंडी भाई में शोक की लहर दौड़ गई। शहर के सभी स्वर्णकारों ने शोक स्वरूप अपनी दुकानें बंद रखीं।