फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1 death after land slide during mining

खान में खिसके पत्थर, 1 का शव निकला, पांच से छह मजदूर दबने की आशंका

Tue, 02 May 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा) Updated Tue, 02 May 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
1 death after land slide during mining
दोस्तपुर के पास की खान - फोटो : अमर उजाला
मजदूर दिवस के दिन दर्दनाक हादसा हुआ है। पत्थर निकालते वक्त मलबा ढह गया जिससे कई मजदूर उसके नीचे दब गए। सोमवार शाम को नारनौल क्षेत्र के गांव दोस्तपुर के पास लगती राजस्थान की सीमा में पत्थर खिसकने से एक खान में करीब पांच-छह मजदूर दब गए। इनमें से एक मजदूर का शव शाम को करीब साढ़े छह बजे निकाला गया। जबकि अन्य मजदूरों का शव खान में ही दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


 शुरुआत में खान की सीमा को लेकर असमंजस रहा लेकिन मगर बाद में मौका मुआयना करने पर ही सही स्थिति का पता चला। सूचना मिलने पर नांगल चौधरी प्रभारी सफीउद्दीन मौके पर पहुंचे लेकिन राजस्थान की सीमा का मामला होने के कारण वे वहां के अधिकारियों को सूचित कर वापस लौट आये।
विज्ञापन


राजस्थान सरकार से एक लीज होल्डर करीब 10 साल से राजस्थान की सीमा में खनन का काम करता है। यह लीज होल्डर कई बार हरियाणा की सीमा में भी अवैध खनन कर चुका है। जिसकी कई बार दोस्तपुर व आसपास के लोग प्रशासन को शिकायत कर चुके हैं। वहीं शिकायत के बाद जिला के अधिकारी कई बार इसकी पैमाइश भी करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक शुरू नहीं हो पाया था राहत व बचाव कार्य

1 death after land slide during mining
पत्थर वाली खान की फाइल फोटो
सोमवार को गांव दोस्तपुर के पास भी राजस्थान की सीमा में खनन कार्य हो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम को यहां एक पोपलैंड मशीन, एक जेसीबी से डंपरों में पत्थर भरे जा रहे थे। इस दौरान खान में पत्थर खिसक गए और पोपलैंड मशीन, जेसीबी व डंपरों पर जा गिरे। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन सब साधनों में करीब पांच से छह लोग थे। पत्थर गिरने से सभी लोगों के दबने की संभावना जताई जा रही है। 

एक मजदूर का निकाला शव 
दबे हुए मजदूरों में से सोमवार को देर शाम करीब साढ़े छह बजे स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव निकाला। मृतक की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के शेर सिंह के रूप में हुई है। वहीं पत्थर ज्यादा बड़े होने के कारण अन्य का शव निकालने में कठिनाई हो रही थी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा था, मगर हादसे की जगह राजस्थान की सीमा में होने के कारण मैंने राजस्थान के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी। -सफीउद्दीन, थाना प्रभारी, नांगल चौधरी

सूचना मिलने के बाद मौके पर मशीनें मंगाई गई हैं। वहीं उच्चाधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है। मशीनों से ही बचाव कार्य हो पाएगा। खान में कितने लोग दबे हैं, इस बारे में सही नहीं कहा जा सकता। -बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी कोटपुतली, राजस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed