{"_id":"608561c68ebc3e8d3823600d","slug":"1-37-lac-theft-from-a-house-in-chandigarh-chandigarh-news-pkl411428772","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी : दूध सप्लाई करने गया था व्यक्ति, घर से 1.37 लाख ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी : दूध सप्लाई करने गया था व्यक्ति, घर से 1.37 लाख ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध सप्लाई करने गए व्यक्ति के घर से 1.37 लाख चोरी
चंडीगढ़। धनास स्थित मिल्क कॉलोनी में दूध सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति के घर से चोर एक लाख 37 हजार रुपये, एक मोबाइल समेत दस्तावेज चोरी करके फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सारंगपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मदनलाल ने बताया कि वह धनास की मिल्क कॉलोनी स्थित मकान नंबर 373 में रहता है। वह दूध सप्लाई का काम करता है। रोज की तरह 23 अप्रैल को तड़के करीब 3 बजे गाड़ी से वेरका का दूध आया। इसके बाद वह दूध के पैकेट इलाके में सप्लाई करने चला गया। करीब साढ़े चार बजे लौटा और दोबारा दूध की सप्लाई देने के लिए जैसे ही घर से निकला तो एक व्यक्ति उसके घर से निकलकर भागने लगा। शक पर जब कमरे में पहुंचकर देखा तो वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से एक लाख 37 हजार रुपये, एक मोबाइल समेत दस्तावेज वहां नहीं थे। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है, ताकि आरोपी की पहचान हो सके।