फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   0001 vehicle number Sold in 15.35 lakh, vip numbers auction

चंडीगढ़ में वीआईपी नंबरों की बोली, 15.35 लाख में बिका 0001, जानिए और कितने रुपये में गए

Fri, 22 Nov 2019 11:08 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 22 Nov 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
0001 vehicle number Sold in 15.35 lakh, vip numbers auction
फाइल फोटो
चंडीगढ़वासियों में फैंसी नंबरों का क्रेज बरकरार है। चंडीगढ़ प्रशासन के रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने वीआईपी नंबरों की बोली से एक दिन में 84.77 लाख रुपये की कमाई की है। विभाग ने इस बार सीच01-बीजेड सीरीज के नंबरों को ऑक्शन में रखा था। इस सीरिज के 0001 नंबर को शहर के कुलविंदर सिंह बस्सी ने 15.35 लाख में खरीदा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन के रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिग अथॉरिटी विभाग की ओर से फैंसी नंबरों के लिए वीरवार को फाइनल बोली लगी। विभाग ने ऑक्शन में सीएच01-बीवाई, सीएच01-बीएक्स, सीएच01-बीडब्ल्यू, सीएच01-बीवी, सीएच01-बीटी और सीएच01-बीएस सीरीज के बाकी बचे नंबरों को भी रखा था। इस संबंध में आरएलए के अधिकारी ने बताया कि 0001 नंबर के लिए अच्छी बोली लगी है, लेकिन बाकी बचे जिन नंबरों के लिए बोलीदाता नहीं मिल पाए हैं। उन नंबरों को दोबारा से ऑक्शन में रखा जाएगा।
विज्ञापन


इन सीरीज के नंबरों के लिए 12 नवंबर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो 18 नवंबर तक चली थी। वाहन चालकों को ऑक्शन में भाग लेने के लिए अपने आपको को नेशनल ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर्ड करना होता है, जिसका चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध है। इसके बाद ही वह वहां से यूएएन नंबर प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों ने चंडीगढ़ एड्रेस पर अपना वाहन खरीदा है, वही इस ऑक्शन में भाग ले सकते हैं। ऑक्शन में भाग लेने के लिए सेल लेटर, फार्म नंबर 21 और आधार कार्ड अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंबर.....कीमत

सीएच 01 बीजेड 0001..........15,35,000
0002................................1,38,000
0003................................ 7,77,000
0004................................ 75,000
0005................................ 2,01,000
0006................................ 1,47,000
0007................................ 5,86,000
0008................................ 1,03,000
0009................................ 4,51,000
0010................................ 1,57,000
0011................................ 1,40,000
1111................................ 1,29,000
9999................................ 1,60,000
7777................................ 1,41,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed