{"_id":"570893a14f1c1b367ec810c8","slug":"uttarakhand-dav-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में घुसे बाहरी युवाओं को मुर्गा बनाकर की जमकर पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा में घुसे बाहरी युवाओं को मुर्गा बनाकर की जमकर पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 09 Apr 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी पीजी कॉलेज में परीक्षा के दौरान बाहरी युवाओं को घुसने की सख्त सजा मिली। पहले कॉलेज प्रशासन ने छात्र को
विज्ञापन
मुर्गा बनाकर पीटा इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। बाद में पुलिस ने युवकों से माफीनामा लिखवाकर उन्हें छोड़ दिया।
डीएवी कॉलेज में इन दिनों गढ़वाल विवि की परीक्षाएं चल रही हैं। कॉलेज का गेट हमेशा खुला रहने की वजह से कई बाहरी युवा भी कॉलेज में घुस आते हैं। शुक्रवार को भी ऐसे ही कुछ युवा कॉलेज में घुस गए।
माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया
कॉलेज प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डा. एसपी जोशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवाओं को पकड़ने की कोशिश की तो वह दौड़ने लगे। कॉलेज के अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने छात्र को दंडस्वरूप मुर्गा बनाकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने कॉलेज स्थित चौकी में युवाओं को बैठा लिया। बाद में कुछ छात्र नेता आए तो युवाओं को पुलिस ने माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया। कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य डा. राकेश वर्मा ने बताया कि लगातार परीक्षा के दौरान बाहरी युवा कॉलेज में घुस आते हैं।
विज्ञापन
इस बार कुछ पकड़ में आए तो उन्हें अच्छी तरह समझा दिया गया है। परीक्षाओं के दौरान किसी भी बाहर छात्र को कॉलेज में नहीं घुसने दिया जाएगा।