11वीं, 12वीं के 1.82 लाख छात्रों को निशुल्क वर्दी, पढ़िए कब मिलेगी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को सितंबर में निशुल्क वर्दी मिलेगी। वीरवार को निशुल्क वर्दी के लिए सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इसमें वर्दी का रेट तय करने को सब कमेटी का गठन किया गया। कमेटी का खाद्य आपूर्ति निगम के कार्यकारी निदेशक को अध्यक्ष बनाया गया। अब यह कमेटी ने चार चयनित कंपनियों के साथ रेट को लेकर बातचीत करेंगी।
बीते दिनों र्हुई टेक्निकल बिड में सात में से चार कंपनियों के सैंपल पास हुए हैं। अब इन चार कंपनियों के बीच फाइनेंशियल बिड होगी। सबसे कम रेट देने वाली कंपनी को टेंडर दिया जाएगा। दोनों कक्षाओं के 1.82 लाख बच्चों को मुफ्त वर्दी दी जानी है।
वर्दी के रूप में दिया जाना है ये कपड़ा
मुख्यमंत्री वर्दी योजना में जमा एक और दो के बच्चों को इस साल से स्कूल वर्दी मुफ्त में देने की मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में घोषणा की थी। खाद्य आपूर्ति निगम ने बीते दिनों कंपनियों से आवेदन आमंत्रित किए थे।
आठ कंपनियों ने आवेदन किए थे। एक कंपनी ने सैंपल नहीं दिया था। सात कंपनियों के सैंपल जांचने के बाद तीन सैंपल फेल हो गए। अब चार कंपनियों में मुकाबला होगा। संभावित है कि इसी माह टेंडर आवंटित कर दिए जाएंगे।
टेंडर देने के तीन माह के भीतर बच्चों को वर्दी मुहैया करवाई जाएगी। लड़कों को पैंट-शर्ट कपड़ा और लड़कियों को सलवार-कमीज का कपड़ा दिया जाएगा। वर्दी की सिलाई के लिए अलग से धनराशि दी जाएगी।
पहली से दसवीं कक्षा के लिए ऑर्डर प्लेस
अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने बताया कि पहली से दसवीं के 7.31 लाख बच्चों को निशुल्क वर्दी देने के लिए ऑर्डर प्लेस कर दिए हैं। जल्द बच्चों को वर्दी मुहैया करवाई जाएगी।