फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India achieved great success in green energy, achieved 50 percent non-fossil fuel target ahead of time

Renewable Energy: भारत को हरित ऊर्जा में मिली बड़ी सफलता,समय से पहले हासिल किया 50% गैर-जीवाश्म ईंधन लक्ष्य

Mon, 14 Jul 2025 07:17 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 14 Jul 2025 07:17 PM IST
सार

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को कहा कि भारत ने कुल 484.8 गीगावाट स्थापित क्षमता में से 242.8 गीगावाट यानी गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली उत्पादन क्षमता हासिल कर लिया है। यह उपलब्धि भारत ने अपने निर्धारित लक्ष्य वर्ष 2030 से पूरे पांच साल पहले हासिल कर ली है।

विज्ञापन
India achieved great success in green energy, achieved 50 percent non-fossil fuel target ahead of time
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी - फोटो : facebook

विस्तार

भारत ने अपनी कुल स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता का 50 प्रतिशत अब गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से प्राप्त कर लिया है। केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: GIFT City: गिफ्ट सिटी में निवेश के लिए IFSCA का ताइवान को आमंत्रण, भारत-ताइवान साझेदारी पर दिया जोर
विज्ञापन


484.8 गीगावाट में से  242.8 गीगावाट का लक्ष्य किया हासिल
उन्होंने बताया कि देश ने कुल 484.8 गीगावाट की स्थापित क्षमता में से 242.8 गीगावाट अब गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त की है। यह उपलब्धि भारत ने अपने निर्धारित लक्ष्य वर्ष 2030 से पूरे पांच साल पहले हासिल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत का 2030 का लक्ष्य
देश में गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित विद्युत उत्पादन बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की प्रतिबद्धता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण है। भारत ने 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा आधारित बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

जोशी ने कहा स्वच्छ भारत की दिशा में बड़ा कदम
जोशी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में एक बड़ी जलवायु प्रतिबद्धता पूरी हुई है। भारत की कुल स्थापित बिजली क्षमता अब 484.8 गीगावाट है, जिसमें 242.8 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से आती है, जो हमारी हरित प्रगति का एक शक्तिशाली प्रमाण है। यह केवल एक मील का पत्थर नहीं है। यह 2047 तक हरित, स्वच्छ भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है।





उन्होंने कहा कि 2030 के लक्ष्य से पांच वर्ष पहले ही 50 प्रतिशत गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता हासिल करना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। पीएम मोदी का नेतृत्व भारत के हरित परिवर्तन को आगे बढ़ा रहा है और आत्मनिर्भर और टिकाऊ भविष्य का मार्ग दिखा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed