{"_id":"6874fb7c2e5a376814094126","slug":"ifsca-invites-taiwan-to-invest-in-gift-city-emphasis-on-india-taiwan-partnership-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"GIFT City: गिफ्ट सिटी में निवेश के लिए IFSCA का ताइवान को आमंत्रण, भारत-ताइवान साझेदारी पर दिया जोर","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
GIFT City: गिफ्ट सिटी में निवेश के लिए IFSCA का ताइवान को आमंत्रण, भारत-ताइवान साझेदारी पर दिया जोर
Mon, 14 Jul 2025 06:13 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Mon, 14 Jul 2025 06:13 PM IST
सार
आईएफएससीए ने ताइवान की वित्तीय संस्थाओं को गुजरात की गिफ्ट सिटी में निवेश करने पर जोर दिया है। उन्होंने कि गिफ्ट सिटी में सहयोग न केवल आर्थिक अवसर प्रदान करता है, बल्कि दो लोकतांत्रिक और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के बीच रणनीतिक साझेदारी का भी प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobestock
विस्तार
भारत के अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) ने ताइवान की वित्तीय संस्थाओं से गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में अधिक निवेश करने की वकालत की है।फोकस ताइवान की रिपोर्ट में कहा गया कि आईएफएससीए के अध्यक्ष के राजारामन ने सोमावर को ताइवान का दौरा किया। दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच पारस्परिक विकास की संभावना पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: HDFC: विलय के बाद HDFC बैंक की मजबूती बरकरार, सीईओ बोले- FY26 में ऋण वृद्धि बाजार के बराबर रहने की उम्मीद
विज्ञापन
गिफ्ट सिटी की खासियत
राजारामन ने कहा कि गिफ्ट सिटी एक विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) के रूप में कार्य करती है। यहां अलग विनियामक और कर व्यवस्था लागू होती है। इससे विदेशी और घरेलू वित्तीय संस्थानों को भारत के भीतर एक अंतरराष्ट्रीय वातावरण में संचालन की सुविधा मिलती है। उन्होंने बताया कि गिफ्ट सिटी वैश्विक मानकों के अनरूप लचीला, व्यापार अनुकूल नियामकीय ढांचा प्रदान करती है।
विज्ञापन
850 से अधिक संस्थाएं कर रही हैं काम
यहां वित्तीय संस्थाएं विदेशी मुद्राओं जैसे कि ताइवान डॉलर में भी लेन-देन कर सकती हैं और भारतीय व वैश्विक दोनों ग्राहकों को सेवाएं दे सकती हैं। बैंकिंग, फंड प्रबंधन, बीमा, पूंजी बाजार, फिनटेक, विमान और जहाज पट्टे और वित्तपोषण, पेशेवर सेवा प्रदाताओं और विदेशी विश्वविद्यालयों सहित 850 से अधिक संस्थाएं गिफ्ट सिटी में काम कर रही हैं। ताइपे फूबोन कमर्शियल बैंक और सीटीबीसी बैंक जैसे ताइवानी बैंकों ने पहले ही हब में शाखाएं खोलने की घोषणा कर दी है।
आर्थिक और रणीतिक लाभ
राजारामन ने ताइवान की तकनीकी ताकत के महत्व पर जोर दिया और बताया कि भारत के 1.4 अरब लोगों के विशाल और बढ़ते बाजार में इसका किस प्रकार लाभ उठाया जा सकता है।लाश रही हैं। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि गिफ्ट सिटी में सहयोग न केवल आर्थिक अवसर प्रदान करता है, बल्कि दो लोकतांत्रिक और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के बीच रणनीतिक साझेदारी का भी प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन