{"_id":"618b9b508236a65fd179e973","slug":"stock-market-closed-with-a-fall-amid-volatility-sensex-lost-80-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market: उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 80 अंक टूटा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market: उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 80 अंक टूटा
Wed, 10 Nov 2021 03:44 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 10 Nov 2021 03:44 PM IST
सार
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 80.63 अंक या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 60,352.82 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 27.05 अंक या 0.15 फीसदी टूटकर 18,017.20 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेयर बाजार में गिरावट का दौर आज दूसरे दिन भी जारी रहा और बुधवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 80.63 अंक या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 60,352.82 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 27.05 अंक या 0.15 फीसदी टूटकर 18,017.20 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
गिरावट के साथ खुला था बाजार
आज कारोबार की शुरुआत से ही सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट का दौर जारी रहा। सेंसेक्स 422 अंकों की गिरावट के साथ खुला था और निफ्टी 96.80 अंक कम होकर खुला था। इस दौरान जहां सेंसेक्स कारोबारी दिन में 60 हजार के स्तर से नीचे आ गया था, वहीं निफ्टी भी टूट कर 18 हजार के स्तर नीचे खिसक गया था। हालांकि, कारोबार खत्म होने तक दोनों ने अपने पुराने स्तर को बनाए रखा।
विज्ञापन
पिछले कारोबारी दिन भी लाल निशान पर हुए थे बंद
मंगलवार को भी शेयर बाजार लाल गिरावट के साथ बंद हुआ था। दिन भर कारोबार में चले उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 112.16 अंक या 0.19 फीसदी टूटकर 60433.45 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी भी मामूली रूपये से 24.30 अंक या 0.13 प्रतिशत फिसलकर 18844 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन