Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Sone Chandi ke Bhav Aaj ke Sone Chandi ka Bhav Gold Silver price Today

सर्राफा बाजार: सोना लगातार आठवें सत्र में लुढ़का, 1300 रुपये सस्ता हुआ; चांदी भी 2500 रुपये फिसली

Thu, 19 Nov 2026 08:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 19 Nov 2026 08:21 PM IST
सार

  • सोना लगातार आठवें सत्र में गिरा, 12,400 रुपये सस्ता हुआ। चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई।
  • मजबूत रुपया और फेडरल रिजर्व की आक्रामक नीति से कीमती धातुओं पर दबाव।

विज्ञापन
Gold Silver Price Sone Chandi ke Bhav Aaj ke Sone Chandi ka Bhav Gold Silver price Today
Sone Chandi ka Bhav - फोटो : amarujala.com

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला आठवें लगातार सत्र में भी जारी रहा। मजबूत रुपये और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आक्रामक नीति की बढ़ती उम्मीदों से बुलियन पर दबाव बना रहा। इस दौरान सोने के दाम 1,300 रुपये कम होकर 1.34 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई, जो 2,500 रुपये घटकर 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये गिरकर 1,34,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। बुधवार को यह 1,35,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। पिछले आठ सत्रों में, 9 नवंबर से अब तक, सोने की कीमत में कुल 12,400 रुपये की कमी आई है। 9 नवंबर को सोना 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

विज्ञापन


मुद्रेक्स निवेश मंच के लीड क्वांट एनालिस्ट अक्षत सिद्धांत ने बताया कि मजबूत रुपये के कारण घरेलू दरें नीचे आईं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज सेगमेंट के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि फेडरल रिजर्व की आक्रामक नीतिगत रुख की उम्मीदों से कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी बाजारों में क्या रहा सोने-चांदी का हाल?

विदेशी बाजारों में भी हाजिर सोने का कारोबार 3,717.57 डॉलर प्रति औंस पर निचले स्तर पर हुआ। चांदी भी फिसलकर 44.92 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। फेडरल रिजर्व की अक्तूबर बैठक के विवरण से आगे ब्याज दर में बढ़ोतरी के संकेत मिले थे। इसके बाद गुरुवार को विदेशी व्यापार में सोना निचले स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस बीच, डॉलर 19 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया, जिससे कीमती धातु पर और दबाव पड़ा।

चांदी की कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट क्यों?

बुधवार को तेज बिकवाली के बाद चांदी करीब 45 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर हुई। बुधवार को चांदी में लगभग पांच फीसदी की गिरावट आई थी। यह सितंबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर था। सफेद धातु अब 29 जनवरी, 2026 को दर्ज किए गए 121 डॉलर प्रति औंस के शिखर से 60 फीसदी से अधिक गिर चुकी है। औद्योगिक मांग पर अत्यधिक निर्भरता के कारण चांदी पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है।

कीमती धातुओं की चमक क्यों फीकी पड़ी?

Akshat Siddhant ने बताया कि ऊंची ब्याज दरों और मजबूत डॉलर ने सोने और चांदी का आकर्षण कम कर दिया है। निवेशक कृत्रिम बुद्धिमत्ता स्टॉक में हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी बुलियन बेच रहे हैं। चांदी को कमजोर औद्योगिक मांग से भी अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ा है। इन सभी कारकों ने मिलकर कीमती धातुओं की कीमतों को नीचे धकेला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed