फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Closed On Red Mark Sensex Slips more than 480 points nifty below 17700 know latest update here

Stock Market Closed: शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स 480 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 16700 के नीचे

Mon, 11 Apr 2022 03:38 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 11 Apr 2022 03:38 PM IST
सार

Stock Market Latest News Update In HIndi: सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 483 अंक या  0.81 फीसदी फिसलकर 58,965 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 103 अंक या 0.58 फीसदी टूटकर 17,681 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन
Stock Market Closed On Red Mark Sensex Slips more than 480 points nifty below 17700 know latest update here
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 483 अंक या  0.81 फीसदी फिसलकर 58,965 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 103 अंक या 0.58 फीसदी टूटकर 17,681 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन


इससे पहले कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बीएसई का सेंसेक्स 203 अंक या 0.34 फीसदी टूटकर 59,244 पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 46 अंक या 0.26 फीसदी गिरावट के साथ 17,738 पर कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलने के साथ ही लगभग 1730 शेयरों में तेजी, 584 शेयरों में गिरावट आई थी, वहीं 141 शेयरों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला था। गौरतलब है कि इससे पहले बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक की दो दिवसीय मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के परिणामों की घोषणा कर दी गई थी। जिसके बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल आया था। सेंसेक्स 412 अंक उछलकर 59,447 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 145 अंक की तेजी के साथ 17,784 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed