{"_id":"61b1d6d2259b7f6b5d092857","slug":"stock-market-closed-on-green-mark-for-the-third-consecutive-day-sensex-rose-by-157-points-nifty-also-rise","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: लगातार तीसरे दिन हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में आया 157 अंकों की उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: लगातार तीसरे दिन हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में आया 157 अंकों की उछाल
Thu, 09 Dec 2021 03:46 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 09 Dec 2021 03:46 PM IST
सार
Stock Market Closed On Green Mark: बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज बढ़त के साथ खुला और दिन भर के कारोबार के बाद अंत में 157.45 अंक या 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 58,807.13 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी भी आज बढ़त के साथ बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार
- फोटो : pixabay
विस्तार
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच गुरुवार को शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन हरे निशान पर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज बढ़त के साथ खुला और दिन भर के कारोबार के बाद अंत में 157.45 अंक या 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 58,807.13 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज अच्छा कारोबार किया। यह सूचकांक भी 47.10 अंक या 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 17,516.85 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
तेज बढ़त से शुरू हुआ था कारोबार
शेयर बाजार ने आज तेज बढ़त लेते हुए हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 202.10 अंक या 0.34 फीसदी बढ़कर 58,851.78 पर खुला था, जबकि निफ्टी ने 57.40 अंक या 0.33 फीसदी ऊपर 17527.20 पर कारोबार शुरू किया था।
विज्ञापन
जोरदार बढ़त लेकर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को कारोबार खत्म होने पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1016.03 अंक या 1.76 फीसदी की उछाल के साथ 58,649.68 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी भी हरे निशान पर कारोबार करते हुए 293.05 अंक या 1.71 फीसदी की तेजी लेकर 17,469.75 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन