{"_id":"5841a91d4f1c1b0c1ede87e8","slug":"people-throng-to-full-petrol-tank-from-500-rupee-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर 500 के पुराने नोट खपाने उमड़ी भीड़ ","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
पेट्रोल पंप पर 500 के पुराने नोट खपाने उमड़ी भीड़
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 02 Dec 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप पर पांच सौ रुपये के पुराने नोट के चलन के आखिरी दिन होने के कारण कार में टैंक फुल करने के साथ-साथ टैंपों में ड्रम रखकर भी पेट्रोल व डीजल खरीदने का काम जारी रहा। पेट्रोल पंप पर नोटबंदी के पांच सौ रुपये से पेट्रोल-डीजल व सीएनजी भरवाने का शुक्रवार आखिरी दिन था, इससे सभी पेट्रोल पंप पर टैंक फुल करवाने की मारामारी दिखी।
विज्ञापन
सभी छोटे और बड़े पेट्रोल पंप में गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिली। प्रगति मैदान पेट्रोल पंप पर लोग कार, टैंपो, बस, बाइक, स्कूटर का टैंक फुल करवाने के साथ-साथ फैक्ट्रियों वाले टैंपो में टंकियां रखकर भी पेट्रोल व डीजल भरवाते दिखे। पंप के बाहर गाड़ियों की लंबी कतार के चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई थी।
विज्ञापन
दूसरी ओर हफ्ते के अंतिम वर्किंग डे पर शुक्रवार को अपने अकाउंट से कैश निकालने के लिए दिनभर मारामारी रही। बैंकों के बाहर सुबह आठ बजे से ही ज्यादा कैश के लिए टोकन लेने की होड़ लग गई तो एटीएम में सैलरी निकालने के लिए दिनभर लंबी लाइनें लगी रहीं। हालांकि कई बड़े बैंकों के एटीएम में पांच सौ रुपये के नोट मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
दिल्ली के मयूर विहार फेज थ्री में आंध्र बैंक के बाहर सुबह साढ़े 11 बजे करीब 25 से 30 लोगों की लाइन थी। हालांकि इस बैंक में एटीएम का शटर नौ नवंबर से कैश नहीं होने के कारण डाउन है। यहां पर सुबह साढ़े नौ बजे तक जिन्हें टोकन मिल गया था, कैश दिया जा रहा था। अकाउंट से कैश निकालने की लिमिट तो बढ़ा दी गई, लेकिन लोगों को पांच से दस हजार रुपये तक ही दिए जा रहे हैं। वहीं एचडीएफसी बैंक में दोपहर 12 बजे कई लोग नाराज होकर बैंक से निकल रहे थे।
लोगों का कहना था कि तीन दिन से कैश निकालने आ रहे हैं, लेकिन मिलता ही नहीं है। हालांकि बैंककर्मियों का कहना था कि कैश कम आ रहा है, ऐसे में जो लोग सुबह नौ बजे तक टोकन ले लेते हैं उन्हें कैश मिल जाता है। हालांकि लाइन में लगे सभी लोगों को टोकन नहीं दे पा रहे हैं। इसी तरह कैनरा बैंक में भी खाताधारक ग्राहक परेशान थे कि जब कैश ही नहीं मिल पा रहा है तो किराया, बच्चों की फीस, बस का किराया कहां से देंगे।