{"_id":"6194838ccf73950167363bdb","slug":"market-started-with-a-fall-sensex-fell-251-points-nifty-also-on-red-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market: गिरावट के साथ बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 251 अंक लुढ़का, निफ्टी भी लाल निशान पर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market: गिरावट के साथ बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 251 अंक लुढ़का, निफ्टी भी लाल निशान पर
Wed, 17 Nov 2021 09:52 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 17 Nov 2021 09:52 AM IST
सार
Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। कारोबार के शुरु होने पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 200 अंक गिरकर खुला, तो वहीं एनएसई के निफ्टी ने भी लाल निशान पर शुरुआत की।
विज्ञापन
Sensex
विस्तार
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। कारोबार के शुरु होने पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 200 अंक गिरकर खुला, तो वहीं एनएसई के निफ्टी ने भी लाल निशान पर शुरुआत की। बीते कारोबारी दिन दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे।
विज्ञापन
सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर
आज कारोबार शुरू होने पर सेंसेक्स 251.15 अंक या 0.42 फीसदी गिरकर 60,071.22 के स्तर पर खुला। निफ्टी पिछले कारोबारी दिन के बंद के दौरान 18 हजार के स्तर से फिसल गया था और आज भी 64.60 अंक या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 17,934.60 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
मंगलवार को आई थी बड़ी गिरावट
बीते कारोबारी दिन मंगलवार को कारोबार खत्म होने पर बीएसई का सेंसेक्स 396.34 अंक या 0.65 फीसदी गिरावट के साथ 60,322.37 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 18000 के स्तर से नीचे आकर 110.25 अंक या 0.61 फीसदी फिसलकर 17,799.20 के स्तर पर आकर बंद हुआ था।
विज्ञापन