{"_id":"62565064c67f952bf60a5342","slug":"gold-silver-news-update-gold-shine-decrease-silver-rise-know-latest-rate-before-buying","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम में इजाफा, खरीदने से पहले यहां चेक करें लेटेस्ट रेट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम में इजाफा, खरीदने से पहले यहां चेक करें लेटेस्ट रेट
Wed, 13 Apr 2022 09:54 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 13 Apr 2022 09:54 AM IST
सार
Gold Silver Latest Rate Update In INR: बुधवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत मामूली 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 52,862 रुपये हो गई, जबकि चांदी के दाम में भी मामूली 0.15 फीसदी का उछाल आया और इसकी कीमत 68,890 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को कीमती धातुओं के भाव सपाट रहे। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी के आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो घर ने निकलने से पहले इनके ताजा भाव जान लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज एमसीएक्स पर सोने की कीमत मामूली 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 52,862 रुपये हो गई, जबकि चांदी के दाम में भी मामूली 0.15 फीसदी का उछाल आया और इसकी कीमत 68,890 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
इस तरह चेक करते हैं शुद्धता
यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
यहां जानें अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन