फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Fall in stock market, Sensex breaks 112 points, Nifty closed on red mark

Stock Market: शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 112 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर बंद

Tue, 09 Nov 2021 04:54 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 09 Nov 2021 04:54 PM IST
सार

दिन भर कारोबार में चले उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 112.16 अंक या 0.19 फीसदी टूटकर 60433.45 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Fall in stock market, Sensex breaks 112 points, Nifty closed on red mark
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

मंगलवार को शेयर बाजार लाल गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन भर कारोबार में चले उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 112.16 अंक या 0.19 फीसदी टूटकर 60433.45 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी भी मामूली रूपये से 24.30 अंक या 0.13 प्रतिशत फिसलकर 18844 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में एफएमसीजी और धातु दबाव में रहे, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में आधा-आधा प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इससे पहले कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स लाल निशान पर और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ खुला था। 

विज्ञापन


सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स पिछले कारोबारी सत्र यानी सोमवार को 478 अंक या 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,545 पर बंद हुआ था। एनएसई का निफ्टी भी तेजी के साथ 18,068 पर बंद हुआ था। निफ्टी में 151 अंक या .80 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी। सोमवार को इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे थे। इनमें 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी। 
विज्ञापन


आज बाजार की हुई थी धीमी शुरुआत
मंगलवार को मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत धीमी हुई। बीएसई का सेंसेक्स पिछले कारोबारी सत्र के बंद से 45.68 अंक या 0.08 फीसदी नीचे 60499.93 पर खुला था। इसी प्रकार एनएसई का निफ्टी 0.50 अंक की मामूली बढ़त के साथ 18069 पर खुला था। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा कारोबार में कई उतार-चढ़ाव आए। सेंसेक्स ने दिन में 60,670 का उच्च स्तर देखा, जबकि 60,213 के निचले स्तर को छुआ। वहीं निफ्टी दिन में 18,112 का उच्च स्तर तक गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी 
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 बढ़त के साथ बंद हुए। इनमें में इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एयरटेल और अन्य रहे। गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो इनमें मारुति, बजाज फाइनेंस, टाइटन, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक और टाइटन शामिल थे। 


निफ्टी में आधे शेयर को फायदा, आधे घाटे में
निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 शेयर बढ़त में रहे जबकि 25 शेयर गिरावट में रहे। गिरावट वाले शेयर्स में ब्रिटानिया, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस रहे। बढ़त वाले शेयर्स में टाटा मोटर्स, हीरो मोटो कॉर्प, एसबीआई रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed