फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   ASCI pulled up Apple, Coke, Bharti Airtel and others for misleading advertisements

एप्पल, कोक सहित कई अन्य कंपनियों के भ्रामक विज्ञापन पर ASCI हुआ सख्त

Wed, 19 Apr 2017 10:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Wed, 19 Apr 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
ASCI pulled up Apple, Coke, Bharti Airtel and others for misleading advertisements
डेमो पिक
लोक लुभावन विज्ञापनों के जरिए उपभोक्ताओं को रिझाने का तरीका नया नहीं है। लेकिन विज्ञापन क्षेत्र की नियामक भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) कंपनियों के भ्रामक विज्ञापन को लेकर काफी सख्त हो गई है।  
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- भ्रामक विज्ञापन दिखाने पर होगी 3 साल की सजा, सरकार ने किया प्रावधान
विज्ञापन


एप्पल, कोका-कोला इंडिया, भारती एयरटेल सहित कई अन्य बड़ी कंपनियां ASCI के निशाने पर हैं। ASCI ने 143 विज्ञापनों को लेकर उनके विज्ञापनदाताओं की खिंचाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबिक्विक, एचयूएल, निविया, अमूल, ओपेरा, स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक और पेरनोड रिकॉर्ड उन कंपनियों में शामिल हैं जिनके खिलाफ ASCI को कस्टमर कंप्लेंट्स काउंसिल से 191 शिकायतें मिली हैं।


ASCI ने स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में 102, शिक्षा क्षेत्र में 20, व्यक्तिगत देखभाल के मामले में 7, खाने और पीने के सामानों के क्षेत्र में 6 और अन्य श्रेणियों से 8 विज्ञापनों के शिकायत को सही पाया।
ये भी पढ़ें- डैटसन रेडिगो के 'भ्रामक विज्ञापन' पर निसान की खिंचाई

ASCI  के अनुसार एप्पल इंडिया को अपने उत्पाद आईफोन 7 के विज्ञापन में गलत तस्वीर का इस्तेमाल करते पाया गया। 

इसके अलावा ASCI ने कोकाकोला इंडिया के थम्प्स-अप कैंपेन के खिलाफ शिकायत मिली। इस विज्ञापन में  एक बाइक सवार सड़कों पर खतरनाक स्टंट करता दिखाया गया। ये विज्ञापन खतरनाक स्टंट को प्रोत्साहन देता है। 

इस पर कोकाकोला के प्रवक्ता ने कहा कि ASCI के सुझावों के अनुसार हमने अपने टीवी विज्ञापन में सुधार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed