फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Air Asia in the advertising game, notices

एयर एशिया ने विज्ञापन में किया खेल, नोटिस जारी

Fri, 24 Feb 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 24 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Air Asia in the advertising game, notices
एयर एशिया - फोटो : file photo

निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी ‘एयर एशिया’ भ्रामक विज्ञापन के मामले में फंस गई है। कंपनी ने अपने विज्ञापन में प्री टिकट बुकिंग पर 189 रुपये का मील (खाना) फ्री में देने की घोषणा तो की, मगर यह नहीं बताया कि इस खाने में वैरायटी क्या होगी। गाजियाबाद विधिक माप विभाग ने एक्ट का उल्लंघन करने पर कंपनी को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


विधिक माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक हरीश प्रजापति ने बताया कि एक्ट में स्पष्ट है कि यदि कोई भी विज्ञापन ग्राहकों में भ्रम की स्थिति पैदा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। एयर एशिया कंपनी ने अखबार में विज्ञापन दिया था, जिसमें यात्रियों को प्री टिकट बुकिंग कराने पर 189 रुपये का खाने का पैकेट मुफ्त देने का एलान किया था।
विज्ञापन


कंपनी ने खाने के पैकेट का मूल्य तो बताया, मगर खाने में क्या-क्या वस्तु दी जाएगी, इसकी कोई जानकारी नहीं दी। उन्हाेंने बताया कि एक्ट के मुताबिक कंपनी यदि अपने उत्पाद को बेचती है तो उसे मूल्य के साथ उसकी मात्रा या साइज बताना अनिवार्य होता है। कंपनियां अकसर ऐसा नहीं करतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि 189 रुपये लेकर कंपनी थोड़ा ही खाना देती है तो यह सीधे तौर पर ग्राहक के  साथ धोखा होता है। इसलिए कंपनी को नोटिस भेजा गया है। जवाब मिलने के बाद जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed