Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   nissan datsun redi go misleading advertising council

डैटसन रेडिगो के 'भ्रामक विज्ञापन' पर निसान की खिंचाई

Wed, 21 Dec 2016 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Dec 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
nissan datsun redi go misleading advertising council
Datsun Redi GO
भ्रामक विज्ञापन के लिए जापान की कार निर्माता कंपनी निसान की सीसीसी ने खिंचाई की है। बता दें कि सीसीसी (कंज्यूमर कंप्लेंट काउंसिल) ऐडवर्टाइजिंग काउंसिल ऑफ इंडिया (एएसआईसी) का हिस्सा है। 
विज्ञापन


दरअसल, निसान कंपनी ने एंट्री लेवल कार दैटसन रेडिगो के एक विज्ञापन में इसकी  कीमत 2.39 लाख रुपये से शुरू बताई है। इस विज्ञापन को ऐड रेग्युलेटर ने भ्रामक बताया है। 
विज्ञापन


एएसआईसी ने अपने बयान में कहा है, 'दैटसन रेडिगो का विज्ञापन भ्रामक है। दैटसन के विज्ञापन में इसकी कीमत 2.39 लाख रुपये से शुरू होने का जो दावा किया गया है, वह सही साबित नहीं हुआ है। इस ऑफर में गाड़ी खरीदने वाले लोगों ने जो प्रमाण दिए हैं, उससे साबित नहीं होता है कि विज्ञापन में बताए गए दाम पर गाड़ी मिली है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि निसान को इससे पहले साल 2012 में ऑस्ट्रेलियन कॉम्पिटिशन ऐंड कंज्यूमर कमिशन (एआईसीसीसी) ने भी विज्ञापन मूल्य से ज्यादा पर गाड़ी बेचकर ग्राहकों को गुमराह करने के लिए करीब 20,000 डॉलर का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed