Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   india-wedding-season-52-lakh-weddings-7-5-lakh-crore-business-cait

शादी के सीजन में गुलजार होंगे बाजार: 7.5 लाख करोड़ के कारोबार की उम्मीद, 1.25 करोड़ को मिलेगा रोजगार

Fri, 20 Nov 2026 05:02 AM IST
देवेश त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 20 Nov 2026 05:02 AM IST
सार

देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले शादी के सीजन में करीब 52 लाख विवाह समारोह होने का अनुमान है। कैट की रिपोर्ट के मुताबिक, इनसे लगभग 7.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है और 1.25 करोड़ अस्थायी रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं।

विज्ञापन
india-wedding-season-52-lakh-weddings-7-5-lakh-crore-business-cait
21 नवंबर से 15 दिसंबर तक होगी करोड़ों की खरीदारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/AdobeStock

विस्तार

देश में 21 नवंबर से शुरू होने जा रहा शादी का सीजन अर्थव्यवस्था और घरेलू खपत को बड़ी रफ्तार देने जा रहा है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच देशभर में करीब 52 लाख शादियां होंगी। इनसे लगभग 7.5 लाख करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। इससे करीब 1.25 करोड़ अस्थायी और मौसमी रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन


कैट की शोध शाखा कैट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसाइटी ने 25 राज्यों के 300 से अधिक व्यापारिक नेताओं और 550 से ज्यादा व्यापारिक संगठनों से चर्चा के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुल कारोबार में वस्तुओं और खुदरा खरीदारी की हिस्सेदारी 54% यानी 4.05 लाख करोड़ रुपये रहेगी, जबकि सेवा क्षेत्र का योगदान 46% या 3.45 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
विज्ञापन


रोजगार और डिजिटल ट्रेंड को बढ़ावा
इस सीजन से खुदरा, विनिर्माण, आतिथ्य, परिवहन, खाद्य प्रसंस्करण और इवेंट मैनेजमेंट क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। डेकोरेटर्स, कैटरर्स, फोटोग्राफर, ट्रांसपोर्टर और हॉस्पिटैलिटी कर्मियों के लिए 1.25 करोड़ अस्थायी और पार्ट-टाइम नौकरियां पैदा होंगी। साथ ही, डिजिटल निमंत्रण, ऑनलाइन पेमेंट और एआई-आधारित वेडिंग प्लानिंग जैसे नए चलन व्यापार के नए अवसर खोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सेक्टरों में बरसेगा सबसे ज्यादा पैसा
खरीदारी के मोर्चे पर आभूषण और कीमती धातुओं का हिस्सा सबसे बड़ा (1.2 लाख करोड़ रुपये) रहने की उम्मीद है। इसके बाद परिधान, साड़ियों और कपड़ों पर 90,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं, सेवा क्षेत्र में कैटरिंग और खाद्य सेवाओं से 75,000 करोड़ रुपये तथा मैरिज वेन्यू, बैंक्वेट हॉल और होटलों से 60,000 करोड़ रुपये का व्यवसाय होने की संभावना है। अकेले दिल्ली-एनसीआर में ही करीब पांच लाख शादियों से 2.5 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होने की उम्मीद है।

शादी का सीजन महज सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सवों तक सीमित नहीं है। यह देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाली एक बड़ी ताकत बन चुका है। यह एक ऐसा सशक्त आर्थिक चक्र है, जो करोड़ों ग्राहकों, व्यापारियों, निर्माताओं, एमएसएमई, कारीगरों और सेवा प्रदाताओं को एकसाथ जोड़ता है। - प्रवीण खंडेलवाल, महासचिव, कैट


52 लाख विवाह समारोहों से होने वाले अनुमानित कारोबार से भारत के घरेलू बाजार और उपभोक्ता मांग की मजबूती का पता चलता है। अगर परिवार स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें तो इससे स्थानीय निर्माताओं, व्यापारियों और कारीगरों को बड़ा संबल मिलेगा।  - बीसी भरतिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष, कैट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed