फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   boy died three day ago reports corona positive in chamba

तीन दिन पहले दम तोड़ने वाला किशोर निकला कोरोना पॉजिटिव

Mon, 15 Jun 2020 07:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 Jun 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
boy died three day ago reports corona positive in chamba
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चंबा जिले के पियुहरा में तीन दिन पहले अज्ञात कारणों से दम तोड़ने वाले 16 साल के किशोर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने युवक के अंतिम संस्कार में शामिल लोगों और परिजनों के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। इसकी जानकारी सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि किशोर की मौत रैबीज से होना बताया जा रहा है, लेकिन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विभाग ने जांच टीम का गठन कर दिया है।

विज्ञापन


टीम को तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक किशोर में कोरोना के लक्षण नहीं थे। परिजनों से बात करने पर पता चला कि उसे आठ माह पहले कुत्ते ने काटा था। उसे एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लगाया गया था। मौत से पहले परिजनों ने किशोर का जो व्यवहार बताया, वह रैबीज से मिलता जुलता है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। हालांकि, इससे पहले गांव में तीन कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यह युवक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इनके संपर्क में आया होगा। 
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक शुक्रवार शाम को किशोर के बाजू में दर्द हुआ। रात को अजीब व्यवहार करने लगा। मध्य रात्रि में उसकी मौत हो गई। परिजन और ग्रामीण शनिवार को अंतिम संस्कार के लिए उसका शव श्मशानघाट लाए। कंटेनमेंट जोन में अचानक मौत की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य टीम भी पहुंच गई। टीम ने उसके शव का पोस्टमार्टम करवाने को कहा, मगर परिजनों ने मना कर दिया। इसके बाद टीम ने नमूना लेकर जांच को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा। इसकी रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई। विभाग ने अंतिम संस्कार में जाने वाले लोगों सहित परिजनों और संपर्क में आए 55 लोगों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि पियुहरा में मरने वाले किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह कैसे कोरोना पॉजिटिव हुआ, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि, उसकी मौत का कारण कोरोना भी नहीं कहा जा सकता, क्योंकि उसमें कोरोना के लक्षण नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed