फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखा है इंडिया का ये मंदिर, 83 साल से लाल मिर्ची से हो रहा है अभिषेक

Wed, 30 Jan 2019 01:07 PM IST
पंखुड़ी सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 30 Jan 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Varna mutthu mariyamman temple in tamil nadu India has 83 years old weird ritual chilli for health
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत देश में अनोखी परंपराओं की कमी नही है। ठीक इसी प्रकार अनोखे मंदिरों की भी कमी नही है। खास बात ये है कि, दक्षिण भारत में मंदिरों की शैली सबसे अलग और अद्भुत है। यहां की परंपराएं भी सबसे अलग ही होती हैं। यहां स्थित एक ऐसा मंदिर भी है जहां रोगों से दूर रहने के लिए मिर्ची से अभिषेक किया जाता है। 
Varna mutthu mariyamman temple in tamil nadu India has 83 years old weird ritual chilli for health
दरअसल, वर्ना मुथु मरियम्मन मंदिर तमिलनाडु के सबसे बड़े जिले वेलुप्पुरम में विश्व प्रसिद्ध ऑरोविले इंटरनेशनल टाउनशिप के पास एक गांव इद्यांचवाडी में स्थित है। यहां प्रतिवर्ष 8 दिनों तक ऐसा त्योहार मनाया जाता है, जिसमें मिर्ची का अभिषेक देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ये लोगों के स्वस्थ रहने की कामना के लिए किया जाता है।  
Varna mutthu mariyamman temple in tamil nadu India has 83 years old weird ritual chilli for health
मंदिर की परंपरा के अनुसार यहां के तीन सबसे वरिष्ठ लोग पहले अपने हाथ में कंगन धारण करते हैं और फिर दिनभर उपवास रखते हैं। इसके बाद उनका मुंडन संस्कार होता है। फिर पुजारी उन्हें देवताओं की तरह पूजा स्थान पर बैठाकर उनकी पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Varna mutthu mariyamman temple in tamil nadu India has 83 years old weird ritual chilli for health
फिर उनका विभिन्न सामग्रियों से अभिषेक किया जाता है। इसमें चंदन, कुचले हुए फूल आदि शामिल होते हैं। इसके बाद मिर्ची का अभिषेक होता है । इसमें तीनों को मिर्च के लेप से स्नान कराया जाता है। उससे पहले इन्हें मिर्च का लेप खिलाया जाता है। 
विज्ञापन
Varna mutthu mariyamman temple in tamil nadu India has 83 years old weird ritual chilli for health
- फोटो : social media
इसके बाद आखिर में उन्हें नीम के जल से स्नान कराकर मंदिर के अंदर ले जाया जाता है। यहां उन्हें जलते हुए अंगारों पर चलना होता है। बताया जाता है कि यह परंपरा करीब 85 सालों से निभायी जा रही है। हरिश्रीनिवासन को 1930 में स्वयं भगवान ने दर्शन देकर यहां के लोगों को रोगों से दूर रखने के लिए इस परंपरा को निभाने का आदेश दिया था। तब से यह परंपरा निभायी जा रही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed