Video: इस युवक ने सिर्फ 3.13 सेकेंड में हल कर दिया रूबिक क्यूब, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने शेयर किया वीडियो
अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्पीडक्यूबिंग लीजेंड और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हॉल ऑफ फेमर का आयोजन किया था। इस अयोजन में एक 21 वर्षीय अमेरिकी शख्स ने इतिहास रच दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जिनका आईक्यू लेवल बहुत अच्छा होता है। वह किसी भी पहेली को पलभर में आसानी से सुलझा देते हैं। अब इन दिनों एक ऐसे ही शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है।
दरअसल अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्पीडक्यूबिंग लीजेंड और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हॉल ऑफ फेमर का आयोजन किया था। इस अयोजन में एक 21 वर्षीय अमेरिकी शख्स ने इतिहास रच दिया है। एक अमेरिकी शख्स ने यह रिकॉर्ड बनाया है, जिसका नाम मैक्स पार्क है।
मैक्स पार्क ने 11 जून, 2023 को कैलिफोर्निया में सबसे कम समय में 3x3x3 रूबिक क्यूब को हर करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। मैक्स ने रूबिक क्यूब को हल करने के लिए सिर्फ 3.13 सेकेंड का समय लिया। रूबिक क्यूब को हल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Divorce Temple: ये है दुनिया का सबसे अनोखा मंदिर, 600 साल पहले कराया गया था निर्माण, महिलाओं से है खास संबंध
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया नाम
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, 21 साल अमेरिकी नागिरक मैक्स पार्क ने 3.13 सेकंड में क्यूब को हल करके इतिहास रच दिया है। इससे पहले चीन के युशेंग डू के नाम यह रिकॉर्ड था। युशेंग डू ने साल 2018 में 3.47 सेकेंड के अंदर इसको हल किया था। मैक्स ने युशेंग डू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। कैलिफोर्निया में हुए प्रतियोगिता में अमेरिकी युवक ने बीते रिकॉर्ड की तुलना में 0.34 सेकंड कम समय में इसे हल कर दिया।
Max Park is the speed cubing goat 🐐
— Guinness World Records (@GWR) June 14, 2023
On Sunday, he set a new world record for the fastest time to solve a 3x3x3 cube at 3.13 seconds. He smashed the record by 0.4 seconds.
It means he now has the fastest times to solve a 3x3x3, 4x4x4, 5x5x5, 6x6x6 and 7x7x7 cube. pic.twitter.com/8Gek14xgZO
World’s Shortest River: ये है दुनिया की सबसे छोटी नदी, चंद घंटों में तय कर सकते हैं इसका पूरा सफर
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने मैक्स पार्क की जीत के बाद वीडियो शेयर किया है। इसमें देख जा सकता है वह रूबिक क्यूब को एक झटके में आसानी से हल कर देते हैं। आसपास मौजूद लोगों को यकीन नहीं होता है।
Time Free Island: यहां 70 दिनों तक रहता है दिन, रात के 2 बजे भी सड़कों पर घूमते हैं लोग
मैक्स के पास पहले से ही स्पीडक्यूबिंग के कई रिकॉर्ड मौजूद हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबि, उनके पास 4x4x4 क्यूब, 5x5x5 क्यूब, 6x6x6 क्यूब और 7x7x7 क्यूब के लिए सिंगल हल और एवरेज हल, दोनों विश्व रिकॉर्ड हैं।