Time Free Island Where Sun Does Not Set: आमतौर पर हम सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर ही अपने काम करते हैं, जैसे सूर्यास्त के बाद लोग सोते हैं और आराम करते हैं। वहीं सूरज निकलने पर अपनी दिनचर्या के सभी काम करते हैं। दिन और रात के कॉन्सेप्ट की वजह से ही हमारा जीवन इतने व्यवस्थित ढंग से चल पाता है। ऐसे में क्या कभी आपने सोचा है कि अगर सूरज न डूबे और चांद न निकले तो हमें दिन और रात का पता कैसे चलेगा और हमारा जीवन कैसा होगा? अगर हमें दिन और रात का पता नहीं चलता तो शायद हमारे लिए काफी मुश्किल हो सकती है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जहां कुछ महीनों तक रात ही नहीं होती है, तो आप क्या कहेंगे? आज हम आपको इसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको कई महीनों बाद सूरज निकलता और ढलता है।
{"_id":"648c29c43b615daf120c33e6","slug":"time-free-island-sommaroy-norway-island-wants-to-be-world-s-first-time-free-zone-2023-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Time Free Island: यहां 70 दिनों तक रहता है दिन, रात के 2 बजे भी सड़कों पर घूमते हैं लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Time Free Island: यहां 70 दिनों तक रहता है दिन, रात के 2 बजे भी सड़कों पर घूमते हैं लोग
Fri, 16 Jun 2023 03:35 PM IST
ज्योति मेहरा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 16 Jun 2023 03:35 PM IST
विज्ञापन
Sommarøy
- फोटो : istock
Sommarøy
- फोटो : istock
नॉर्वे में एक ऐसा आइलैंड है, जहां कुदरत का एक अनोखा नजारा देखने को मिलता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां कुछ महीने ऐसे गुजरते हैं जब सूरज ढलता ही नहीं है। ऐसे में सवाल ये है कि अगर सूरज ढलेगा ही नहीं तो लोग अपनी लाइफ साइकिल को किस प्रकार जी सकेंगे। ये अनोखा आइलैंड आर्कटिक सर्किल में पड़ता है, जिसका नाम सोमारोय (Sommarøy) है।
Sommarøy
- फोटो : istock
इस आइलैंड पर मई से लेकर जुलाई तक कुल 70 दिन तक सूरज डूबता ही नहीं है। इतना ही नहीं इसके बाद अगले 3 महीने ऐसे आते हैं, जिस दौरान सूरज नहीं निकलता है। यानी यहां 70 दिनों तक उजाला रहता है और 3 महीनों तक अंधेरा ही रहता है। इस हिसाब से देखा जाए तो यहां 70 दिनों तक दिन और 3 महीनों तक रात रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sommaroy
- फोटो : istock
इस अजीबोगरीब दिन-रात के चक्र को यहां के रहने वाले 300 नागरिकों झेलना पड़ता है, जो उनके लिए काफी मुश्किल साबित होता है। वहां के लोगों की मांग है कि उनके इलाके को दुनिया का पहला टाइम फ्री जोन घोषित किया जाए।
विज्ञापन
Sommaroy
- फोटो : istock
एक रिपोर्ट के अनुसार यहां के लोग इस जगह को टाइमफ्री जोन घोषित करने के लिए कैंपेन चला रहे हैं। उनके मुताबिक 70 दिन का समय उनके लिए मायने ही नहीं रखता। वह रात के दो बजे भी अपने दिन के सारे काम कर सकते हैं। यहां के लोग अपने काम और बिजनेस के लिए घड़ी के समय पर निर्भर नहीं रहते हैं।