फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   UP agra retired ips to doctors old classmates reunite after 50 years wearing old school uniforms viral video

50 साल बाद पुराने क्लासमेट्स फिर बने स्कूल के बच्चे, यूनिफॉर्म और गले में बोतल के साथ लौटा बचपन

Tue, 22 Sep 2026 11:16 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 22 Sep 2026 11:16 AM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के आगरा गवर्नमेंट इंटर कॉलेज से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 60-65 साल के 30 पुराने दोस्तों ने यूनिफॉर्म पहनकर फिर जीया अपना बचपन। 

विज्ञापन
UP agra retired ips to doctors old classmates reunite after 50 years wearing old school uniforms viral video
50 साल बाद मिला बचपन का याराना - फोटो : @log.kya.sochenge

विस्तार

50 साल बाद उसी स्कूल में लौटे क्लासमेट्स का वायरल वीडियो: उम्र बढ़ने के साथ शरीर और जीवन की परिस्थितियां बदल जाती हैं, लेकिन बचपन और स्कूल से जुड़ी यादें दिल में वैसी ही बनी रहती हैं। स्कूल के दोस्त, क्लासरूम, शरारतें, शिक्षक, खेल और साथ बिताए छोटे-छोटे पल समय बीतने के बाद भी इंसान को भावुक कर देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के आगरा गवर्नमेंट इंटर कॉलेज से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें 60-65 साल के 30 पुराने दोस्त यूनिफॉर्म पहनकर फिर अपना बचपन जीते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन




वायरल: बेटे ने पिता को दिया ऐसा अनोखा सरप्राइज, वीडियो देखकर भर आएंगी आपकी आंखें
विज्ञापन




सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में करीब 30 पुराने दोस्त एक बार फिर अपने स्कूल में साथ नजर आ रहे हैं। इनमें रिटायर्ड IPS अधिकारी, डॉक्टर, अकाउंटेंट, शिक्षक समेत अलग-अलग क्षेत्रों में सेवाएं दे चुके लोग शामिल हैं। खास बात यह रही कि उम्र के इस पड़ाव पर पहुंचने के बावजूद सभी ने स्कूल की पुरानी यूनिफॉर्म पहनी और बच्चों की तरह खेलते व मस्ती करते नजर आए। इस खास रीयूनियन की सबसे यादगार बात उनकी स्कूल यूनिफॉर्म रही। यूनिफॉर्म पहनते ही मानो सभी 50 साल पीछे अपने बचपन के दिनों में लौट गए। वीडियो में दोस्तों की खुशी, हंसी-मजाक और पुरानी यादों को फिर से जीने के पल देखकर लोग भी भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




देखें वीडियो- 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by LOG KYA SOCHENGE (@log.kya.sochenge)


नए वॉयसओवर के साथ वायरल हुआ सात साल पुराना वीडियो

दरअसल, यह पूरा मामला करीब सात साल पुराने एक वीडियो से जुड़ा है। राजा मंडी गोकुलपुरा निवासी राकेश नागर के मुताबिक, कुछ दोस्तों ने साल 2019 में अपने यूट्यूब चैनल ‘भूत का अंडा’ के लिए यह वीडियो बनाया था। उस समय वीडियो को करीब 1,500 व्यूज ही मिले थे। 




दशकों बाद भी कायम है स्कूल की दोस्ती

वीडियो की खूबसूरती सिर्फ इस बात में नहीं है कि उम्रदराज दोस्त पुरानी स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर फिर से बच्चों की तरह खेलते और मस्ती करते दिखाई दिए, बल्कि इसके पीछे की उनकी दोस्ती ज्यादा खास है। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद सभी अपनी-अपनी जिंदगी और करियर में आगे बढ़ गए, लेकिन इसके बावजूद उनके बीच का रिश्ता कमजोर नहीं पड़ा। दशकों बीतने के बाद भी वे एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं और समय मिलने पर मिलते-जुलते रहते हैं। यही पुरानी और मजबूत दोस्ती इस वीडियो को खास बनाती है और लोगों को भावुक करती है।





वायरल वीडियो पर लोगों के रिएक्शन 

स्कूल की यूनिफॉर्म पहनकर बच्चों की तरह खेलते नजर आए बुज़ुर्गों के वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा-  कुछ दोस्तियां सच में समय से बड़ी होती हैं और कुछ यादें जिंदगी भर दिल के करीब रहती हैं। दूसरे शख्स ने कहा-  उन्हें आज भी अपने बचपन को उसी तरह जीते और उसका आनंद लेते देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। 



दिल्ली: साड़ी पहनकर बाइक चलाती महिला के लिए पुरुषों ने बना दिया रास्ता, लोग बोले- सभी मर्द एक जैसे नहीं होते



हाई हील में लड़कों का डांस देख दंग रह गईं महिलाएं, रजिया गाने पर शानदार परफॉर्मेंस ने जीता सबका दिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed