फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Boys wearing high heels dance on razia song video goes viral on social media

हाई हील में लड़कों का डांस देख दंग रह गईं महिलाएं, रजिया गाने पर शानदार परफॉर्मेंस ने जीता सबका दिल

Mon, 21 Sep 2026 11:30 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 21 Sep 2026 11:30 AM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर लड़कों के एक डांस ग्रुप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सब हाई हील पहनकर 'रजिया' गाने पर ऐसा डांस किया जिसे देख वहां मौजूद लड़कियां भी हैरान रह गईं। 

विज्ञापन
Boys wearing high heels dance on razia song video goes viral on social media
लड़कों ने हाई हील में लगाए ठुमके - फोटो : @houseofbrothers.official

विस्तार

हाई हील में डांस करते लड़कों का वायरल वीडियो: हाई हील पहनकर डांस करना हर किसी के बस की बात नहीं है। इसके लिए शरीर का संतुलन, पैरों पर नियंत्रण और स्टेप्स की सही टाइमिंग बेहद जरूरी होती है। हाई हील में डांस करते समय जरा-सी चूक से बैलेंस बिगड़ सकता है। हाल ही में 'रजिया' गाने पर डांस करते लड़कों के एक ग्रुप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के हाई हील पहनकर ऐसा डांस करते हैं, जिन्हें देखकर आसपास खड़ी महिलाएं और लड़कियां भी हैरान रह जाती हैं। 

विज्ञापन




सोशल मीडिया वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में लड़कों का एक डांस ग्रुप नजर आ रहा है। सभी डांसर्स ने पैरों में हाई हील पहन रखी है। म्यूजिक शुरू होते ही वे पूरे जोश के साथ डांस करना शुरू कर देते हैं। जैसे ही ‘रजिया’ गाना बजता है, ग्रुप के सदस्य शानदार डांस स्टेप्स करते नजर आते हैं। लड़के पूरे कॉन्फिडेंस के साथ परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं। वो कभी सभी एक साथ कोरियोग्राफी करते हैं, तो कभी अलग-अलग अंदाज में डांस स्टेप्स दिखाते हैं। उनका एनर्जेटिक परफॉर्मेंस देख आसपास खड़ी कई महिलाओं और लड़कियों की नजरें भी उनके डांस पर टिक जाती हैं। 

विज्ञापन



आगरा: ताजमहल पहुंची विदेशी महिला के साथ दिखा हैरान करने वाला नजारा, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन



देखें वीडियो

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by House of brothers (@houseofbrothers.official)


डांस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

हाई हील पहनकर डांस करते लड़कों के इस ग्रुप के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अबतक 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक लड़की ने लिखा-  तुम लोगों से तो मुझे जलन हो रही है। दूसरे शख्स ने लिखा-  भाई, ये लड़के तो कमाल हैं, मजा आ गया दोस्तों। वहीं कुछ यूजर्स लड़कों के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

 


हाई हील में लड़कों का कॉन्फिडेंस
हाई हील पहनने के बावजूद लड़कों के डांस में जरा भी झिझक नजर नहीं आई। उनका आत्मविश्वास और एनर्जी देखते ही बन रही थी। परफॉर्मेंस का अंदाज ऐसा था कि, वहां मौजूद लोगों की नजरें उन पर टिक गईं। लड़कों का ग्रुप पूरे उत्साह के साथ डांस करता रहा, जबकि आसपास मौजूद लोग उनकी शानदार परफॉर्मेंस को देखते और एंजॉय करते नजर आए।



कॉन्फिडेंस ने बनाई परफॉर्मेंस खास
लड़कों की इस परफॉर्मेंस को देखकर यह साफ नजर आता है कि डांस में सिर्फ स्टेप्स ही मायने नहीं रखते, बल्कि आत्मविश्वास और उत्साह भी अहम भूमिका निभाते हैं। हाई हील पहनकर जिस तरह उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपने अंदाज में डांस किया, उसने उनकी परफॉर्मेंस को खास बना दिया।



महिला का रूप बनाकर दिल्ली की सड़कों पर स्कूटी लेकर रात में निकला शख्स, सुरक्षा को लेकर सामने आए अलग-अलग अनुभव



शख्स ने खौलती चाय में डाल दिया आईफोन 18 प्रो मैक्स, फिर फोन का हुआ जो हाल, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed