फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Son surprise gift father with his dream bike emotional video goes viral on internet

वायरल: बेटे ने पिता को दिया ऐसा अनोखा सरप्राइज, वीडियो देखकर भर आएंगी आपकी आंखें

Mon, 21 Sep 2026 05:30 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 21 Sep 2026 05:30 PM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर बाप-बेटे के रिश्ते का एक भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बेटा अपने पिता को उनकी पसंद की बाइक गिफ्ट करता नजर आ रहा है। . 

विज्ञापन
Son surprise gift father with his dream bike emotional video goes viral on internet
बेटे का अनोखा तोहफा देख भावुक हुए पिता - फोटो : @rajattrawattt_

विस्तार

बेटे का पिता को अनोखे तोहफा का वायरल वीडियो:  बेटे की परवरिश में पिता कई बार अपनी ख्वाहिशों तक को पीछे छोड़ देता है। लेकिन जिंदगी में एक दिन ऐसा भी आता है, जब बेटा इतना बड़ा हो जाता है कि अपने पिता को वहीं एहसास लौटा सके, जो कभी उन्होंने उसके लिए जिया था। हाल ही में सोशल मीडिया पर बाप-बेटे के रिश्ते का एक ऐसा ही भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बेटा अपने पिता को उनकी पसंद की बाइक गिफ्ट करता नजर आ रहा है। .
विज्ञापन



दिल्ली: साड़ी पहनकर बाइक चलाती महिला के लिए पुरुषों ने बना दिया रास्ता, लोग बोले- सभी मर्द एक जैसे नहीं होते
विज्ञापन



सोशल मीडिया वायरल वीडियो

वीडियो में बेटा अपने पिता को नई मोटरसाइकिल दिखाते हुए कहता है, बाबा, आपकी बाइक, नंबर प्लेट तो देखो। इसके बाद वह बताता है कि, यह बाइक उनके लिए एक खास गिफ्ट है। बेटे की बात सुनकर पिता कुछ पल तक बाइक को निहारते रहते हैं। उनके चेहरे पर हैरानी के साथ खुशी भी साफ नजर आती है। यह पल बेहद भावुक कर देने वाला है। पिता के चेहरे की खुशी इस खास रिश्ते और बेटे के प्यार को बयां करती नजर आती है। कभी जिस पिता ने बेटे का हाथ थामकर उसे चलना सिखाया था, आज वही बेटा बड़ा होकर पिता के एक सपने को पूरा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन




देखें वीडियो- 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajat Singh Rawat (@rajattrawattt_)


वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
पिता और बेटे के खूबसूरत एहसास के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- पिता के लिए ऐसा करना गर्व की बात है। दूसरे शख्स ने लिखा- वह हमारे लिए हमेशा गर्व महसूस करते हैं, जब हम उनके लिए छोटी-छोटी चीजें करते हैं। वहीं कई यूजर्स ने पिता-पुत्र के रिश्ते की तारीफ की और बेटे के इस सरप्राइज को दिल छू लेने वाला बताया। 




परवरिश का खूबसूरत जवाब बेटे का ये सरप्राइज
पिता को दिया गया यह तोहफा सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि वर्षों के प्यार, त्याग और परवरिश के प्रति बेटे की ओर से एक खूबसूरत एहसास है। इस वीडियो की खासियत सिर्फ नई बाइक नहीं, बल्कि उसके पीछे छिपी बेटे की भावनाएं हैं। बेटे की परवरिश के दौरान पिता ने अपनी कई इच्छाओं और जरूरतों को पीछे रखा। ऐसे में जब बेटे ने बड़ा होकर पिता की एक खास इच्छा पूरी की, तो यह पल उनके लिए बेहद खास बन गया।



गरीबी के बीच पढ़ाई का जज्बा, सड़क किनारे मेहनत में जुटी मां तो वहीं शोर के बीच किताबों में डूबी दिखी बच्ची



हाई हील में लड़कों का डांस देख दंग रह गईं महिलाएं, रजिया गाने पर शानदार परफॉर्मेंस ने जीता सबका दिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed