फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Trending Video Girls Make Momos In Hostel Room From Desi Jugaad Video Goes Viral

Trending Video: लड़कियों ने हॉस्टल रूम में मोमोज बनाने के लिए लगाया गजब का जुगाड़, वीडियो देखकर करेंगे तारीफ

Tue, 10 Oct 2023 06:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 10 Oct 2023 06:40 PM IST
सार

यह हर गली मोहल्लों में मोमोज और स्ट्रीट फूड खाने के लिए मिल जाएंगे। लड़कियों को मोमोज खाना सबसे ज्यादा पसंद होता है, लेकिन इस स्ट्रीट फूड को बनाना कोई आसान काम नहीं है।

विज्ञापन
Trending Video Girls Make Momos In Hostel Room From Desi Jugaad Video Goes Viral
Trending Video - फोटो : Instagram/@_chandana.pandit_

विस्तार

Trending Video: हर उम्र के लोग मोमोज और स्ट्रीट फूड खाना पसंद करते हैं। आपको यह हर गली मोहल्लों में खाने के लिए मिल जाएंगे। लड़कियों को मोमोज खाना सबसे ज्यादा पसंद होता है, लेकिन इस स्ट्रीट फूड को बनाना कोई आसान काम नहीं है। बहुत लोग ऐसे होंगे, जिन्हें मोमोज बनाने आता होगा, लेकिन कुछ लड़कियों ने हॉस्टल के रूम में मोमोज बनाकर सबको चौंका दिया है। 

विज्ञापन


सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उन्होंने मोमोज बनाने के लिए ना गैस चूल्हे और ना ही विशेष बर्तनों का इस्तेमाल किया। उन्होंने हॉस्टल रूम में जुगाड़ से मोमोज बना दिया। आप भी वीडियो देखकर लड़कियों के जुगाड़ की तारीफ करेंगे। इसके साथ ही आप खुद भी हॉस्टल रूम में मोमोज बनाने की कोशिश करें। 
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर @_chandana.pandit_ नाम के हैंडल से इस वीडियो शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, आप हॉस्टल में रहते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 60 लाख से अधिक लोग देख चुके थे, तो वहीं तीन लाख 77 हजार लोगों ने इस लाइक किया था। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Baba Vanga: इस्राइल-हमास युद्ध के बाद शुरू होगा थर्ड वर्ल्ड वॉर? सालों पहले बाबा वेंगा ने की थी ये भविष्यवाणी

एक यूजर ने लिखा है, हॉस्टल में पढ़ाई छोड़कर सबकुछ होता है, तो दूसरे शख्स ने लिखा है कि हॉस्टल में घर-घर खेल रहे हैं। एक और शख्स ने लिखा है, मुझे भी रेसिपी बनाने के लिए केतली दे दो, मेरे हॉस्टल में बकवास खाना मिलता है। 


Israel Palestine War: नास्त्रेदमस ने 450 साल पहले ही इस्राइल को लेकर कर दी थी ये भविष्यवाणी, खौफ में दुनिया

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लड़कियां हॉस्टल के रूम में मोमोज बना रही हैं। सबसे हैरानी की बात है कि खाना बनाने के लिए उनके पास बेसिक चीजें भी नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जुगाड़ लगाकर मोमोज तैयार कर लिया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Chandana (@_chandana.pandit_)



Israel Hamas War: इस्राइली लड़की ने 'किडनैपिंग' को लेकर कही ऐसी बात, जानकर कांप जाएगी आपकी रूह

वीडियो में दिख रहा है कि मोमोज बनाने के लिए वह मीर्ची, प्याज, पत्तागोभी और गाजर आदि को बारीक काटती हैं। इसके बाद छोटी से कटोरी में आटा गूंथती हैं। इसके बाद स्टफ भरती हैं और पानी गर्म करने वाले इलेक्ट्रिक केतली में मोमोज को ऊबालकर पकाती हैं। लड़कियों के मोमोज बनाने के जुगाड़ को देखकर आप हैरान हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed