झांसी: रील बनाने के चक्कर में युवक ने 30 फीट की उंचाई से बांध में लगाई छलांग, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर यूपी के झांसी से एक युवक का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रील बनाने के लिए 30 फीट की ऊंचाई से बांध में छलांग लगा देता है। जिसके बाद उसके साथ जो होता है, वो आपके रोंगटे खड़े कर देगा।
विस्तार
रील के चक्कर में 30 फीट ऊंचाई से बांध में कूदा युवक: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पहूज नदी पर स्थित पहूज बांध यहां के लोगों के लिए एक बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है। बारिश के मौसम में यहां का प्राकृतिक नजारा और जलस्तर देखने लायक होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर इस बांध से एक युवक का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रील बनाने के लिए 30 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाता नजर आ रहा है। जिसके बाद उसके साथ जो होता है, वो आपके रोंगटे खड़े कर देगा।
हनुमान जी की मूर्ति के सामने दिखा अनोखा नजारा, मंदिर में भजन सुनते ही झूम उठा कुत्ता, देखें वीडियो
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, रील बनाने के चक्कर में एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। एक युवक करीब 30 फीट ऊंची जगह से बांध में छलांग लगाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ पहूज बांध घूमने पहुंचा था। इसी दौरान सभी रील बनाने के लिए बांध के बाईं ओर बने व्यू पॉइंट पर गए। वहां सुरक्षा के लिए रेलिंग लगी हुई थी, लेकिन युवक उसे पार कर दूसरी तरफ पहुंच गया। इसके बाद उसने बांध से छलांग लगाने की तैयारी शुरू कर दी, जबकि सामने खड़े उसके दोस्त मोबाइल कैमरे से पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। पानी कम होने के कारण युवक नीचे मौजूद चट्टान से टकरा गया। जहां हादसे में उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं और फ्रैक्चर हो गया।
देखें वीडियो-
A 30-foot jump for a social media reel left a 32-year-old man seriously injured at Pahuj Dam in Jhansi district.
The injured man has been identified as Pushpendra Kumar Manauriya, a resident of Parwai village under Raksa police station. He had reportedly visited the dam with friends when he climbed over the boundary wall and jumped into the water while his friends recorded the stunt.
However, he landed on rocks in shallow water, suffering fractures to both legs. He was rushed to a hospital, where he underwent surgery on one leg. Another operation is scheduled.
The video of the stunt has since gone viral on social media.
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) September 7, 2026
सरिया पकड़कर बचाई जान
बता दें कि, घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके एक पैर में दो रॉड डाली गई हैं। वहीं, दूसरे पैर का ऑपरेशन किया जाना बाकी है। चट्टान से टकराने के बाद दोनों पैरों में गंभीर चोट लगने के कारण युवक उन्हें हिला नहीं पा रहा था और पानी में डूबने लगा। ऐसे में उसने हाथों से अपने पैरों को संभालते हुए किसी तरह खुद को पानी में बनाए रखा। इसके बाद हाथों के सहारे तैरकर वह पास में लगी सरिया तक पहुंचा और उसे पकड़कर बाहर निकलने की कोशिश की।
पहले भी कर चुका है स्टंट
युवक ने बताया कि वह स्टंट के दौरान ऊपर से पानी में कूदा था, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि नीचे पानी की गहराई इतनी कम है। जैसे ही उसके पैर पानी के नीचे मौजूद सतह से टकराए, दोनों पैरों में गंभीर चोट लग गई। युवक के मुताबिक, वह इससे पहले भी कई जगहों पर स्टंट कर चुका था और उसे भरोसा था कि वह इस बार भी आसानी से छलांग लगा लेगा। हालांकि, कुछ सेकंड की लापरवाही ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया।
वायरल वीडियो: ट्रेन में खाने के बड़े बर्तनों के साथ पहुंची महिला, बर्थ पर ही सजा दी चिकन-चावल की दावत
स्पीति घाटी के मठ में दिखा अनोखा नजारा, भिक्षुओं संग फुटबॉल खेलता नजर आया कुत्ता
दोबारा नहीं करूंगा ऐसी स्टंटबाजी
हादसे के बाद युवक ने माना कि सोशल मीडिया पर वीडियो या रील बनाने के लिए जान जोखिम में डालकर स्टंट करना बेहद खतरनाक है। उसका कहना है कि इस घटना से उसे अपनी गलती का एहसास हुआ है और अब वह भविष्य में इस तरह की स्टंटबाजी से पूरी तरह दूरी बनाएगा। रील के लिए किए गए स्टंट के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है।