{"_id":"6523f25c63efc3873004f0d8","slug":"israel-hamas-war-israeli-girl-shares-last-message-before-father-sister-brother-kidnapped-by-hamas-terrorist-2023-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Israel Hamas War: इस्राइली लड़की ने 'किडनैपिंग' को लेकर कही ऐसी बात, जानकर कांप जाएगी आपकी रूह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Israel Hamas War: इस्राइली लड़की ने 'किडनैपिंग' को लेकर कही ऐसी बात, जानकर कांप जाएगी आपकी रूह
Mon, 09 Oct 2023 06:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 09 Oct 2023 06:13 PM IST
सार
हमास के आतंकियों ने इजरायली इलाकों में घुसपैठ कर लोगों की हत्याएं कीं। इसके साथ ही उन्होंने 100 से अधिक लोगों का अपहरण भी कर लिया। आतंकियों ने घरों में घुसकर लोगों को अगवा किया है।
विज्ञापन
Israel Hamas War
- फोटो : Social Media
विस्तार
Israel Hamas War: इस्राइल पर हमास के हमले के बाद कई दर्दनाक वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही कई रूह कंपा देने वाली कहानियां भी सुनने को मिल रही हैं। वायरल वीडियो में हमास के आतंकी इजरायली महिलाओं और बच्चों को टॉर्चर करते नजर आ रहे हैं। आतंकी संगठन हमास के हमले में कम से कम 700 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2100 से अधिक लोग घायल हैं।
विज्ञापन
हमास के आतंकियों ने इजरायली इलाकों में घुसपैठ कर लोगों की हत्याएं कीं। इसके साथ ही उन्होंने 100 से अधिक लोगों का अपहरण भी कर लिया। आतंकियों ने घरों में घुसकर लोगों को अगवा किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गाया कलदेरन नाम की एक महिला ने बताया कि मेरी जिंदगी में जो भी कुछ था, मेरा परिवार सब लापता है। तस्वीरों को देखकर मैं खौफ में हूं और अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
महिला ने आगे बताया कि डरावनी फिल्म की तरह महसूस कर रही हूं, जिसे सच नहीं होना चाहिए, लेकिन यह हो रहा है। गाया कलदेरन की उम्र 21 साल है, जो तेल अवीव में रहती हैं। परिवार इजरायल के दक्षिणी इलाके निर ओज में रहता है। हमास के आतंकी शनिवार सुबह इसी गांव में घुसे थे।
विज्ञापन