{"_id":"6aa2909adcef9b2bf80c2f6d","slug":"leopard-attacks-dog-rudraprayag-viral-cctv-video-on-internet-2026-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रहे कु्त्ते पर तेंदुआ ने किया हमला, दोनों के बीच छिड़ी खौफनाक लड़ाई, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
घर में सो रहे कु्त्ते पर तेंदुआ ने किया हमला, दोनों के बीच छिड़ी खौफनाक लड़ाई, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश
Thu, 10 Sep 2026 04:42 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Thu, 10 Sep 2026 04:42 PM IST
सार
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में तेंदुआ घर की दूसरी मंजिल पर पहुंच गया है। वहां पर उसने एक सो रहे कुत्ते पर हमला कर दिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
घर में सो रहे कु्त्ते पर तेंदुआ ने किया हमला
- फोटो : एक्स
विस्तार
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में तेंदुए का आतंक आए दिन देखने को मिलता है। एक बार फिर रुद्रप्रयाग में तेंदुए के हमले का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। मंगलवार देर रात विकास भवन कार्यालय के पास एक घर में तेंदुए ने आंगन में सो रहे पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। यह वायरल वीडियो काफी डरावना है।
विज्ञापन
रात के अंधेरे में तेंदुआ विकास भवन कार्यालय के पास एक रिहायशी इलाके में पहुंच गया। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि घर की दूसरी मंजिल पर चढ़ गया। वहां पर एक पालतू कुत्ता टेबल पर सो रहा था। तेंदुआ बेहद चुपचाप उसके पास पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच भयानक लड़ाई छिड़ गई।
विज्ञापन
वीडियो में आप कुत्ते ने डरने की जह तेंदुए का हिम्मत से सामना किया और लगातार उससे लड़ता रहा है। दोनों के बीच करीब 25 सेकेंड तक भीषण संघर्ष चलता रहा है। लड़ाई के दौरान तेंदुआ कुत्ते को कुछ दूर तक घसीट कर ले गया, लेकिन कुत्ते ने हार नहीं मानी। सोशल मीडिया दोनों की लड़ाई का सीसीटीव फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार देर रात विकास भवन कार्यालय के पास एक घर में घुसे तेंदुए ने आंगन में सो रहे पालतू पहाड़ी कुत्ते पर जानलेवा हमला कर दिया. हालांकि अचानक हुए इस हमले के बाद कुत्ते ने भी बहादुरी दिखाते हुए तेंदुए का डटकर सामना किया.… pic.twitter.com/xjpSCmGgvX
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) September 10, 2026
झांसी: रील बनाने के चक्कर में शख्स ने 30 फीट की उंचाई से बांध में लगाई छलांग, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश
इसमें आप देख सकते हैं रात के अंधेरे में चारों तरफ सन्नाटा है और कुत्ता एक टेबल पर सो रहा था। तभी खतरनाक शिकारी उसके पास पहुंच गया और सोते हुए कुत्ते पर झपट पड़ता है। अचानक हमले से कुत्ता संभलता है और तुरंत पलटवार करते हुए तेंदुए से भिड़ जाता है। कुत्ते ने तेंदुआ का जिस तरह सामना किया यह देखकर हर कोई हैरान है।
iPhone 18 और iPhone Duo लॉन्च के बाद आई मीम्स की बाढ़, लोग बोले- बेचना पड़ेगा किडनी-लिवर, मजेदार रिएक्शन वायरल
कुत्ते से हारकर भाग गया तेंदुआ
कुत्ता और तेंदुआ के बीच 25 सेकेंड तक लड़ाई चली और आखिर तेंदुआ हार मानकर भाग गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेंदुआ तेजी से वहां से भाग निकलता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।