{"_id":"688c61890703a26aac04853e","slug":"saudi-arabia-horror-360-degree-ride-snaps-mid-air-crashes-into-the-ground-at-amusement-park-video-goes-viral-2025-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: हवा में घूम रहा झूला अचानक टूटा और फिर..., सऊदी का खौफनाक वीडियो हुआ वायरल, देखकर अटक जाएंगी सांसें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Video: हवा में घूम रहा झूला अचानक टूटा और फिर..., सऊदी का खौफनाक वीडियो हुआ वायरल, देखकर अटक जाएंगी सांसें
Fri, 01 Aug 2025 12:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:14 PM IST
सार
Saudi Arabia Ride Accident: वायरल वीडियो में हादसे की भयावहता को साफ देखा जा सकता है। एम्यूजमेंट पार्क में हुए खौफनाक हादसे ने लोगों को झकझोर दिया है। ताइफ के ग्रीन माउंटेन पार्क में स्थित '360 डिग्री' नामक थ्रिल राइड अचानक हवा में ही टूट गई।
विज्ञापन
हवा में घूम रहा झूला अचानक टूटा और फिर..., सऊदी का खौफनाक वीडियो हुआ वायरल
- फोटो : X
विस्तार
Saudi Arabia Ride Accident: सऊदी अरब के ताइफ शहर में स्थित ग्रीन माउंटेन पार्क में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां पर म्यूजमेंट पार्क में 360 डिग्री राइड अचानक से टूट गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना अल हदा क्षेत्र में घटी है। इस हादसे में 23 लोग घायल हुए है। 360 डिग्री राइड एक पोल पर झूलती है और गोल-गोल घूमती है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में हादसे की भयावहता को साफ देखा जा सकता है। एम्यूजमेंट पार्क में हुए खौफनाक हादसे ने लोगों को झकझोर दिया है। ताइफ के ग्रीन माउंटेन पार्क में स्थित '360 डिग्री' नामक थ्रिल राइड अचानक हवा में ही टूट गई। इससे झूले पर बैठे लोग जोरदार धमाके के साथ नीचे आ गिरे। हादसे में 23 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पोल पर झूला लटका हुआ है और उस पर लोग झूलते हुए जोर-जोर से चीखते-चिल्लाते नजर आ रहे हैं। तभी अचानक एक तेज आवाज के साथ पोल बीच में से टूट जाता है और झूले पर बैठे लोग एक झटके में नीचे गिर जाते हैं। उस लोगों की चीखें और दहशत माहौल को डरावना बना दिया।
विज्ञापन
Last night in the city of Taif which is in eastern Saudi Arabia - a ride called 360 collapsed while it was full of people. Dozens of people were injured, some seriously via @kaisos1987 pic.twitter.com/OByfREaFRR
— Michael Elgort (@just_whatever) July 31, 2025
Viral Video: दो सांडों की लड़ाई की चपेट में अचानक से आई महिला, पहले स्कूटी से गिरी फिर दो सेकेंड में बदला मंजर
हादसे के वक्त मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि जैसे ही पोल टूटा, उसका एक हिस्सा तेजी से उछलकर दूसरी ओर खड़े कुछ लोगों से जाकर टकरा, तो वहीं जो लोग अभी तक झूले में ही बैठे थे, वे भी चोटिल हो गए।
Viral Video: शख्स को जैसे ही जहरीले सांप ने काटा, उसे डिब्बे में भर ले आया अस्पताल, डॉक्टर्स के भी उड़े होश
लोगों को अस्पताल में कराया भर्ती
हादसे के बाद तुरंत सुरक्षा बल और आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारियों ने जांच शुरू की है, ताकि इस हादसे की असली वजह सामने आ सके। इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो बेहद डरावना है।