फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   As soon as a man was bitten by a poisonous snake he was brought to the hospital in a box Video Viral

Viral Video: शख्स को जैसे ही जहरीले सांप ने काटा, उसे डिब्बे में भर ले आया अस्पताल, डॉक्टर्स के भी उड़े होश

Fri, 01 Aug 2025 10:21 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 01 Aug 2025 10:21 AM IST
सार

Viral Video: यह घटना अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र की है। मनीष खेत में काम कर रहा था कि अचानक एक गेहुअन सांप ने उसे काट लिया। पर मनीष ने न डर दिखाया, न घबराहट। उसने तुरंत उस सांप को पकड़ लिया और एक डिब्बे में बंद कर घर ले आया।

विज्ञापन
As soon as a man was bitten by a poisonous snake he was brought to the hospital in a box Video Viral
सांप को डिब्बे में भर ले आया शख्स - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बिहार के रोहतास जिले से एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने विषैले सांप के काटने के बाद साहस और समझदारी की मिसाल पेश की। आम तौर पर लोग सांप का नाम सुनते ही घबरा जाते हैं, लेकिन महुअरी गांव के मनीष ने जो किया, वह चौंकाने वाला था। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह घटना अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र की है। मनीष खेत में काम कर रहा था कि अचानक एक गेहुअन सांप ने उसे काट लिया। पर मनीष ने न डर दिखाया, न घबराहट। उसने तुरंत उस सांप को पकड़ लिया और एक डिब्बे में बंद कर घर ले आया। जैसे ही मनीष घर पहुंचा, लोगों की भीड़ लग गई। सबको हैरानी थी कि मनीष जिंदा सांप को हाथ में लेकर आया है। थोड़ी देर बाद वह उसी डिब्बे में सांप को लेकर सासाराम के सदर अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन


सांप को डिब्बे में बंद कर ले आया शख्स
अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में जब डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने उसके हाथ में डिब्बा देखा तो हलचल मच गई। मगर जब मनीष ने पूरी बात बताई तो बिना देरी इलाज शुरू किया गया। मनीष के भाई इंदल ने बताया कि मनीष खेत में काम कर रहा था, जब उसे सांप ने डसा। उसने हिम्मत नहीं खोई और सांप को पकड़ लिया। अब उसका इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। जिस सांप ने मनीष को काटा वह गेहुअन या करैत प्रजाति का था, जो भारत के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है। यह सांप खासकर रात के समय ज्यादा सक्रिय होता है और अक्सर सोते समय लोगों को काटता है। इसके जहर से शरीर नीला पड़ सकता है और मुंह से झाग निकलने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने दी यह जानकारी
सदर अस्पताल के डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने इस मामले में अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी को सांप काट ले तो सबसे जरूरी है कि घबराएं नहीं। फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचें और डॉक्टर की सलाह पर एंटी-स्नेक वेनम लें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि रस्सी बांधना, गर्म या बर्फ रगड़ना या तंत्र-मंत्र जैसी कोशिशें नुकसानदेह हो सकती हैं और स्थिति को और गंभीर बना सकती हैं। मनीष की समझदारी और साहस से उसकी जान बच गई। इस घटना ने यह सिखाया कि संकट की घड़ी में घबराने के बजाय सही फैसले और हिम्मत से स्थिति को संभाला जा सकता है। अब मनीष की बहादुरी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed