Viral Video: दो सांडों की लड़ाई में अचानक आई महिला, पहले स्कूटी से गिरी फिर दो सेकेंड में बदला मंजर
Viral Video: वीडियो की शुरुआत में दो सांड एक-दूसरे से भिड़ते नजर आते हैं। दोनों अपनी-अपनी ताकत दिखा रहे होते हैं और बार-बार सींगों से एक-दूसरे पर हमला कर रहे होते हैं। यह लड़ाई सड़क के बीचोंबीच चल रही होती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांड जब आपस में लड़ते हैं तो किसी भी समय बेकाबू हो सकते हैं। उनकी ताकत और गुस्से के आगे इंसान बहुत छोटा पड़ जाता है। ऐसे ही एक खतरनाक हादसे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो सांडों की भयंकर लड़ाई के बीच एक महिला अचानक उनकी चपेट में आ जाती है। यह घटना छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर की समता कॉलोनी में हुई बताई जा रही है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में दो सांड एक-दूसरे से भिड़ते नजर आते हैं। दोनों अपनी-अपनी ताकत दिखा रहे होते हैं और बार-बार सींगों से एक-दूसरे पर हमला कर रहे होते हैं। यह लड़ाई सड़क के बीचोंबीच चल रही होती है। उसी वक्त एक महिला अपनी स्कूटी पर वहां से गुजर रही होती है। वह लड़ाई को देखकर समझ जाती है कि आगे जाना ठीक नहीं है। इसलिए वह अपनी स्कूटी मोड़ने लगती है।
विज्ञापन विज्ञापन
सांडों की लड़ाई के चपेट में आई महिला
जैसे ही महिला स्कूटी घुमा रही होती है, तभी पीछे से आ रहे एक सांड ने दूसरे सांड को जोर से धक्का मारा और वह सांड लड़खड़ाता हुआ महिला की ओर बढ़ गया। उस सांड का सिर सीधे महिला की पीठ पर लगा, जिससे वह स्कूटी से गिर गई और सड़क पर जा गिरी। वहीं एक अंकल, जो महिला के आगे स्कूटी पर थे, उन्होंने तुरंत स्कूटी मोड़ ली और वहां से निकल गए। महिला को गिरते देख वो रुके भी नहीं हैं। लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी। वह तुरंत उठी और अपनी चोट देखने लगी। शुक्र है कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @iamankit.____ ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “समता कॉलोनी में दुर्घटना में बची महिला।” इस वीडियो को सिर्फ दो दिन में 74 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसे 2 लाख 80 हजार से ज्यादा लाइक्स और 4,500 से अधिक कमेंट्स मिले हैं। वीडियो पर कुछ लोग मजाक करते नजर आ रहे हैं, लेकिन कुछ लोग इसे एक गंभीर घटना मान रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जिसके घर की यह महिला है, उनसे पूछो क्या हाल हुआ होगा। अगर सिर जमीन पर लग जाता तो जान भी जा सकती थी। हर बात मजाक की नहीं होती।” दूसरे यूजर ने कहा, “अंकल तो मौके पर भाग लिए, सही टाइम पर स्कूटी मोड़ ली।”