फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   police officer daughter become ias officer father salute netizens says proud day for father daught

Viral Video: आईपीएस बनी बेटी को IPS पिता ने किया सैल्यूट, वीडियो देखकर बोले लोग- गर्व का पल

Thu, 16 Feb 2023 06:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 16 Feb 2023 06:40 PM IST
सार

जीपी सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है कि मेरे पास शब्द नहीं हैं। बेटी आईपीएस ऐश्वर्या सिंह का सैल्यूट स्वीकार किया। उन्होंने  सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी हैदराबाद से पास आउट किया।

विज्ञापन
police officer daughter become ias officer father salute netizens says proud day for father daught
आईपीएस बनी बेटी को IPS पिता ने ने किया सैल्यूट - फोटो : Twitter

विस्तार

Viral Video: दुनिया के हर माता-पिता का सपना होता है कि उनके बच्चे कद और पद में उनसे बहुत आगे निकल जाएं। माता-पिता ने भले ही अपने जीवन में बहुत ऊंचा मुकाम हासिल न किया हो, लेकिन वह चाहते हैं कि उनके बच्चे आगे बढ़ें। जब उनका सपना पूरा होता है तो मां-बाप का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। अब इन दिनों एक इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हाल ही में असम पुलिस चीफ जी पी सिंह ने अपनी बेटी के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इस वह अपनी आईपीएस बेटी को सैल्यूट करते हुए दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


जीपी सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है कि मेरे पास शब्द नहीं हैं। बेटी आईपीएस ऐश्वर्या सिंह का सैल्यूट स्वीकार किया। उन्होंने  सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी हैदराबाद से पास आउट किया। सिर्फ आठ सेकंड के इस वीडियो को अब तक करीब तीन लाख लोग देख चुके हैं, जबकि 10 हजार से अधिक लोगों ने इस लाइक किया है। 
विज्ञापन


इस वायरल वीडियो में आईपीएस बेटी उन्हें सैल्यूट करती दिख रही हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पिता और बेटी की लोग तारीफ कर रहे हैं। बेटी की सफलता को देखकर पिता का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। उन्होंने ने पासिंग आउट परेड की कुछ फोटोज को भी शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Viral Dance Video: डांस करते समय स्टेज पर गिर पड़ा बच्चा, फिर मां ने किया ऐसा काम, लोग कर रहे हैं खूब तारीफ


सोशल मीडिया पर लोगों ने पिता और बेटी को बधाई दी है और इसे गर्व करने वाला पल बताया है। बेटी और पिता के इस खूबसूरत वीडियो को देखकर कई पुलिस अधिकारियों ने तारीफ की है। असम के स्पेशल डीजीपी हरदी सिंह ने लिखा, "क्या शानदार पल है! दिल को छू लेने वाला! रब राखा!
 

आईएफएस अधिकारी सुरेंद्र मेहरा ने लिखा है कि यह गर्व का क्षण है सर.. ऐश्वर्या को शुभकामनाएं। पिता और बेटी के इस खूबसूरत पल के वीडियो ने लोगों के दिल को जीत लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed