{"_id":"63ee1d5f108aec2bea04c7a5","slug":"viral-dance-video-son-fell-on-the-stage-while-dance-then-what-the-mother-did-immediately-users-are-praising-2023-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Dance Video: डांस करते समय स्टेज पर गिर पड़ा बच्चा, फिर मां ने किया ऐसा काम, लोग कर रहे हैं खूब तारीफ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Dance Video: डांस करते समय स्टेज पर गिर पड़ा बच्चा, फिर मां ने किया ऐसा काम, लोग कर रहे हैं खूब तारीफ
Thu, 16 Feb 2023 05:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 16 Feb 2023 05:49 PM IST
सार
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा शादी में मेंहदी फंक्शन के दौरान डांस कर रहा है। यह बच्चा मस्ती और कॉन्फिडेंस के साथ 'दिल बहलता है मेरा आपके आ जाने से' गाने पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
डांस करते समय स्टेज पर गिर पड़ा बच्चा, फिर मां ने किया ऐसा काम
- फोटो : Instagram/nunkwin_0fficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Dance Video: सोशल मीडिया एक से बढ़कर एक खूबसूरत वीडियो देखने को मिलते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर छोटे बच्चों के डांस भी खूब वायरल होते हैं। मासूम बच्चों के डांस और उनकी मासूमियत दोनों लोगों के दिल को जीत लेती है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का शादी में डांस का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इसस पहले सोशल मीडिया पर स्कूल के एक कार्यक्रम में मासूम बच्ची के डांस का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें बच्ची के सामने बैठकर उसके पापा डांस कर स्टेप बता रहे थे, ताकि बच्ची डांस के स्टेप को भूल न जाए। बच्ची के डांस के वीडियो पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया था। लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर वायरल यह वीडियो मां-बेटे का है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा शादी में मेंहदी फंक्शन के दौरान डांस कर रहा है। यह बच्चा मस्ती और कॉन्फिडेंस के साथ 'दिल बहलता है मेरा आपके आ जाने से' गाने पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन डांस करते समय अचानक बच्चे का पैर लड़खड़ा जाता है और वो गिर जाता है।
विज्ञापन
Alien News: इस गांव में बार-बार क्यों आते हैं एलियन? मुर्गों की रेस से क्या है संबंध, नासा कर रहा है शोध
इसके बाद उसकी मां वहां पहुंचती है और उसका हाथ पकड़कर उसे उठाती है। इसके साथ ही वह बच्चे के आत्मविश्वास को बढ़ाती है। मां बेटे का हौसला बढ़ाने के लिए साथ खुद भी डांस करने लगती है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर nunkwin_0fficial नाम के अकाउंट से सात फरवीर को शेयर किया गया था। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं जबकि ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
View this post on Instagram
Ajab-Gajab: 32 साल की महिला सोकर उठी तो हो गई 17 साल की, डाॅक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सोशल मीडिया पर मां के इस अंदाज को लोग काफी पंसद कर रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि बच्चों की असफलताओं पर माता-पिता को इस तरह समर्थन करना चाहिए और आत्मविश्वास बढ़ाना चाहिए। अब इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफाॅर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं।