फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो अजीबोगरीब शहर, जहां जाने के लिए दूसरे देश में घुसना पड़ता है

Fri, 14 Feb 2020 10:45 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 14 Feb 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
Point Roberts a pene exclave of the United States
प्वाइंट रॉबर्ट्स - फोटो : Social media

प्वाइंट रॉबर्ट्स, शायद आपने यह नाम न सुना हो, लेकिन अमेरिका वालों को इस शहर के बारे में बहुत अच्छे से पता है। यह एक ऐसे शहर के तौर पर दुनियाभर में विख्यात है, जो अपने ही देश में नहीं है। यानी यह शहर है तो अमेरिका का, लेकिन यह अमेरिका में नहीं है। यह अमेरिका से पूरी तरह कटा हुआ है। यहां जाने के लिए अमेरिका के ही लोगों को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करनी पड़ती है। 

Point Roberts a pene exclave of the United States
प्वाइंट रॉबर्ट्स - फोटो : Social media

प्वाइंट रॉबर्ट्स को अमेरिका का पेने-एक्सक्लेव कहा जाता है। दरअसल, पेने-एक्सक्लेव किसी देश का वह हिस्सा होता है जहां दूसरे देश से गुजरकर ही पहुंचा जा सकता है। निजी विमान या नाव से पहुंचने वाले कुछ लोगों को छोड़ दें तो अमेरिका के भी लोगों को यहां आने के लिए कनाडा से होकर आना पड़ता है। 

Point Roberts a pene exclave of the United States
प्वाइंट रॉबर्ट्स - फोटो : Social media

प्वाइंट रॉबर्ट्स किसी ग्रामीण इलाके की तरह है। 2010 की जनगणना के मुताबिक, यहां लगभग 1300 लोग रहते हैं। इस इलाके को लेकर यह अफवाह है कि अमेरिका ने यहां अपराधियों के खिलाफ गवाही देने वाले लोगों को बसाया है। कहा जाता है कि यहां कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें एक नई पहचान देकर प्वाइंट रॉबर्ट्स में बसाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Point Roberts a pene exclave of the United States
प्वाइंट रॉबर्ट्स - फोटो : Social media

प्वाइंट रॉबर्ट्स जाने के लिए आप नाव से लेकर विमान और यहां तक कि कार का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि अमेरिका से कार से यहां आने वाले लोगों को दो बार अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करनी पड़ती है। पहली बार कनाडा में घुसने के लिए और दूसरी बार कनाडा से प्वाइंट रॉबर्ट्स में आने के लिए। 

विज्ञापन
Point Roberts a pene exclave of the United States
प्वाइंट रॉबर्ट्स - फोटो : Social media

यहां के लोगों के लिए कई सारे नियम बनाए गए हैं, जो बेतुका ही लगते हैं। जैसे, यहां के निवासियों को साबूत टमाटर लाने की इजाजत नहीं है, लेकिन वो कटे हुए टमाटर ला सकते हैं। हालांकि बताया जाता है कि यह नियम अमेरिकी खेतों को कीड़ों और बीमारियों से बचाने के लिए बनाया गया है। इसके अलावा भेड़ और कुत्तों को लेकर भी ढेर सारे नियम हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed