Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   shubhanshu shukla shares natures fireworks video from space on diwali iss nasa isro

अंतरिक्ष से धरती पर दिखी कुदरत की आतिशबाजी, शुभांशु शुक्ला ने दिवाली पर शेयर किया अद्भुत वीडियो

Sat, 07 Nov 2026 03:12 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 07 Nov 2026 03:12 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन और इसरो के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने एक अद्भुत वीडियो शेयर किया है। इसमें कुदरत की आतिशबाजी देखने को मिली है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
shubhanshu shukla shares natures fireworks video from space on diwali iss nasa isro
अंतरिक्ष से धरती पर दिखी कुदरत की आतिशबाजी, शुभांशु शुक्ला ने दिवाली पर शेयर किया अद्भुत वीडियो - फोटो : instagram

विस्तार

दिवाली का त्योहार आते ही हर तरफ दीयों की रोशनी, रंग-बिरंगी लाइटें और आतिशबाजी नजर आने लगती हैं। लेकिन क्या आपने कभी  धरती से सैकड़ों किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष से दिवाली जैसा नजारा देखा है? भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने दुनिया के साथ एक अद्भुत नजारा शेयर किया है। अंतरिक्ष से रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में बादलों के बीच चमकती बिजली ऐसी दिखाई दे रही है, मानो आसमान में रंग-बिरंगे पटाखे फूट रहे हों। 

विज्ञापन


कुदरत की आतिशबाजी का वीडियो वायरल 

शुभांशु शुक्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अंतरिक्ष से रिकॉर्ड किया गया एक शानदार वीडियो शेयर किया है। इसमें धरती के ऊपर फैले घने बादलों के बीच अचानक बिजली चमकती दिखती है। चारों तरफ अंधेरा है और उसके बीच रोशनी की तेज चमक इस दृश्य को बेहद अद्भुत बना देती है। उन्होंने इस नजारे को प्रकृति की अपनी आतिशबाजी बताया। सबसे खास बात है कि उन्होंने यह वीडियो दिवाली के मौके पर शेयर किया और लोगों को धनतेरस की शुभकामनाएं भी दीं। 
विज्ञापन


क्यों दिवाली से जुड़ा है यह खास नजारा?

शुभांशु शुक्ला ने अपनी पोस्ट में बताया है कि दिवाली उनका पसंदीदा त्योहार है। उन्हें इस पर्व की रोशनी, चमक और आतिशबाजी बेहद पसंद है। उन्होंने बताया कि जब वह अंतरिक्ष में थे, तब उन्होंने धरती की तरफ देखते हुए यह वीडियो रिकॉर्ड किया था। बादलों के बीच बिजली की चमक उन्हें पटाखों जैसी दिखाई दी। यह नजारा इतना खूबसूरत और अप्रत्याशित था कि उन्हें लगा जैसे प्रकृति भी अपने अंदाज में रोशनी का त्योहार मना रही हो। इसी खूबसूरत अनुभव को उन्होंने दिवाली के अवसर पर लोगों के साथ साझा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 




वीडियो: दिवाली-छठ में घर जाने की जद्दोजहद, ट्रेन में खड़े होने की भी जगह नहीं मिली तो शख्स ने लगाया गजब जुगाड़

अंतरिक्ष से कैसी दिखती है बिजली?

धरती पर रहकर हम आमतौर पर बिजली की चमक को बादलों के बीच या आसमान में देखते हैं। लेकिन अंतरिक्ष से इसका दृश्य बिल्कुल अलग होता है। जब बादलों के अंदर या उनके बीच बिजली गिरती है, तो कुछ क्षणों के लिए तेज रोशनी फैल जाती है। अंतरिक्ष से धरती के अंधेरे हिस्से और बादलों के ऊपर से दिखाई देने वाली यह चमक किसी आतिशबाजी जैसी दिखाई देती है। हालांकि, वीडियो में दिखाई देने वाली रोशनी पटाखों की नहीं, बल्कि प्रकृति में होने वाली बिजली की चमक है। 

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पृथ्वी से करीब 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्कर लगाता है। यहां से अंतरिक्ष यात्रियों को धरती के समुद्र, पहाड़, शहर, बादल और मौसम की ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती हैं, जो जमीन से संभव नहीं हैं। 

अंधेरी सुबह, साइकिल पर बेटी और पापा का जुनून, वीडियो देखकर लोगों की आंखें हुई नम, हर कोई कर रहा सलाम

शुभांशु शुक्ला कौन हैं?

शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन और इसरो (ISRO) के अंतरिक्ष यात्री हैं। वह एक्सिओम-4 (Ax-4) मिशन के तहत इंटरनेशनल अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय है। राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले साल 1984 में राकेश शर्मा अंतरिक्ष गए थे। शुभांशु 25 जून 2025 को एक्सिओम-4 (Ax-4) मिशन के तहत इंटरेनशनल अंतरिक्ष स्टेशन गए थे, जहां उन्होंने दो सप्ताहर बिताए। इस दौरान उन्होंने कई वैज्ञानिक प्रयोगों में हिस्सा लिया और अंतरिक्ष से धरती की शानदार तस्वीरें व वीडियो साझा किए। उनका दिवाली पर शेयर किया गया यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि अंतरिक्ष से हमारी धरती कितनी खूबसूरत दिखती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed