Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   surat businessman ramswarup mund viral video one lakh diwali bonus

दिवाली पर सेठ ने कर्मचारियों को दिया लाखों का तोहफा, हर किसी को मिले 1 लाख नकद, इंटरनेट पर हो रही जमकर तारीफ

Sun, 08 Nov 2026 12:31 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sun, 08 Nov 2026 12:31 PM IST
सार

राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले और सूरत में कपड़ों का कारोबार करने वाले उद्योगपति रामस्वरूप मूंड ने अपने कर्मचारियों को ऐसा तोहफा दिया है कि सोशल मीडिया चर्चा हो रही है। उन्होंने अपने कर्मचारियों को लाखों का तोहफा दिया है। 

विज्ञापन
surat businessman ramswarup mund viral video one lakh diwali bonus
दिवाली पर सेठ ने कर्मचारियों को दिया लाखों का तोहफा, हर किसी को मिले 1 लाख रुपये नकद - फोटो : एक्स

विस्तार

दिवाली के मौके पर कंपनियों की तरफ से कर्मचारियों को बोनस और उपहार देना आम बात है, लेकिन राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले और सूरत में कपड़ों का कारोबार करने वाले एक उद्योगपति ने इस बार ऐसा दिल जीतने वाला काम किया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। उद्योगपति रामस्वरूप मूंड ने अपने कर्मचारियों को दिवाली पर ऐसा तोहफा दिया, जिसे वे शायद जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे।

विज्ञापन


रामस्वरूप मूंड ने अपने 50 कर्मचारियों में से प्रत्येक को 1 लाख नकद और खास उपहार दिया है और उनकी दिवाली की खुशियां दोगुनी कर दीं। उनके इस दरियादिली भरे कदम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि दौलत कमाने वाले तो बहुत मिल जाएंगे, लेकिन अपनी मेहनत की कमाई से दूसरों के घर रोशन करने वाले लोग बहुत कम होते हैं।
विज्ञापन


'क्यों दिवाली की खुशियां सिर्फ मेरे घर तक सीमित रहें'

रामस्वरूप मूंड के इस शानदार तोहफे के पीछे उनकी सोच भी लोगों का दिल जीत रही है। वायरल वीडियो में उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को दिया गया यह पैसा कोई दिखावा या प्रचार का तरीका नहीं है, बल्कि उनके प्रति सम्मान और अपनापन जताने की एक छोटी-सी कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका मानना है कि जब कर्मचारी दिन-रात मेहनत करके कारोबार को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देते हैं, तो त्योहार की खुशियों में उनका भी बराबर का हिस्सा होना चाहिए। आखिर दिवाली की रोशनी और खुशियां सिर्फ मालिक के घर में ही क्यों हों, कर्मचारियों के घरों में भी खुशियों के दीप जलने चाहिए।

दिवाली 2026: क्यों भारत की इन जगहों पर नहीं मनाई जाती है दिवाली? वजह जानकर नहीं होगा यकीन
 

सफलता का श्रेय अपनी पूरी टीम को देते हैं

रामस्वरूप मूंड ने बेहद सादगी से अपनी बात रखी और कहा कि उनके घर में पैसों के ढेर नहीं लगे हैं और न ही उनके पास बांटने के लिए कोई खजाना है। यह सब उनकी मेहनत, सोच और इंसानियत का हिस्सा है।
वह अपनी कारोबारी सफलता का श्रेय अपनी पूरी टीम को देते हैं। उनका मानना है कि इंसान को सिर्फ अपने लिए नहीं जीना चाहिए, बल्कि उन लोगों की खुशियों का भी ध्यान रखना चाहिए, जो उसकी सफलता में अहम भूमिका निभाते हैं।


अंतरिक्ष से धरती पर दिखी कुदरत की आतिशबाजी, शुभांशु शुक्ला ने दिवाली पर शेयर किया अद्भुत वीडियो

तोहफा पाकर भावुक हुए कर्मचारी

जब कोई मालिक अपने कर्मचारियों को सिर्फ काम करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य समझता है, तो उसके प्रति सम्मान और भरोसा अपने आप बढ़ जाता है। रामस्वरूप मूंड के इस कदम से उनके कर्मचारी भी बेहद भावुक दिखे। वायरल वीडियो में एक महिला कर्मचारी भावुक दिख रही है। 

खास बात यह है कि रामस्वरूप मूंड ने बीते साल भी धनतेरस के मौके पर अपने कर्मचारियों को नकद राशि देकर खुशियां बांटी थीं। उस समय भी उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और लोगों ने उनकी जमकर सराहना की थी। इस बार उन्होंने अपने कर्मचारियों को 1 लाख नकद और खास उपहार देकर एक बार फिर साबित कर दिया कि असली अमीरी सिर्फ बैंक बैलेंस में नहीं, बल्कि दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने की क्षमता में होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed