{"_id":"5e4624528ebc3ee5a6165080","slug":"royal-challengers-bangalore-launches-new-logo-ahead-of-ipl-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020 से पहले विराट सेना को मिला नया झंडा, इस बड़े बदलाव के साथ उतरेगी RCB","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020 से पहले विराट सेना को मिला नया झंडा, इस बड़े बदलाव के साथ उतरेगी RCB
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आखिरकार वह लम्हा आ ही गया, जिसका रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के फैंस को बेसब्री से इंतजार था। 13वें सीजन से ठीक पहले फ्रैंचाइजी ने टीम का लोगो बदल दिया और इसी के साथ बीते कुछ दिनों से चले आ रहे उस नाटकीय घटनाक्रम से भी पर्दा उठा जो लगातार सोशल मीडिया पर जारी था।
2 of 4
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : ट्विटर
दो दिन पहले जहां आरसीबी ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पुरानी पोस्ट के साथ प्रोफाइल फोटो भी हटा दी थी तो फैंस के बीच खलबली मच गई थी। चारों ओर बस यही चर्चा थी कि प्रोफाइल फोटो क्यों डिलीट की गई, लेकिन अब 14 फरवरी यानी शुक्रवार को आरसीबी ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना नया लोगो शेयर किया है।
IPL 2020 के लिए आरसीबी के टाइटल स्पॉन्सर मुथूट फिनकॉर्प होंगे, तीन साल के लिए हुए इस करार के बाद ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि नए सीजन में नई जर्सी के साथ फ्रैंचाइजी अपनी टीम का नाम भी बदलेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। टीम ने सिर्फ अपना लोगो बदला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली, आरसीबी
2008 से लेकर 2019 तक सारे सीजन में भाग लेने वाली आरसीबी अभी भी अपने पहले खिताब के लिए तरस रही है। पहले सीजन में टीम की कप्तानी राहुल द्रविड़ के हाथों में थी, जो अगले सीजन दक्षिण अफ्रीका के केविन पीटरसन ने संभाली। अगले दो साल के लिए कप्तानी फिर अनिल कुंबले को दे दी गई फिर कीवी डेनियल विटोरी के बाद 2013 से विराट कोहली इस टीम के कप्तान हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।