वायरल वीडियो: पाकिस्तान में दुकान पर बिक रही हैं फैंसी कब्रें, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर अक्सर कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनके बारे में जानकर हर कोई हैरान रहता है। इन दिनों एक ऐसा ही मामला पाकिस्तान से सामने आया है। यहां पर कब्रें बिक रही हैं और हर डिजाइन की अलग कीमत है। एक शख्स ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कब्रों की डिजाइन और उनकी कीमत बता रहा है।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पाकिस्तान का है। वीडियो में अलग-अलग तरह की कब्रें दिख रही हैं, जो अलग-अलग पत्थरों की डिजाइन की गई हैं। दावा किया जा रहा है कि कब्रों की कीमत 55 हजार से लेकर 80 हजार और यहां तक कि 4 लाख रुपये तक हैं।
लोगों ने पूछे मजेदार सवाल
सोशल मीडिया पर वीडिया सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। कई लोगों का सवाल है कि क्या अब कब्रें भी अपनी डिजाइन की मिलेंगी। वीडियो में एक शख्स अलग-अलग कब्रों को दिखा रहा है और उनकी कीमत भी बता रहा है। किसी कब्र में मार्बल का काम नजर आ रहा है, तो किसी में ज्यादा शानदार और भारी डिजाइन किया गया है।
View this post on Instagram
हनुमान अंश फिल्म के पार्वती गाने पर युवकों ने किया खूबसूरत डांस, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
वीडियो में शख्स द्वारा दावा की गई कीमतों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पाकिस्तान में कब्रों के लिए मार्बल और ग्रेनाइट के अलग-अलग डिजाइन बेचने वाला व्यापारी हैं। एकपाकिस्तानी मार्बल विक्रेता की वेबसाइट पर कब्रों के डिजाइन मौजूद हैं, जिनकी कीमत 30 हजार से लेकर 98 हजार पाकिस्तानी रुपये तक है।
एक पैर से स्कूल का सफर, डीएम से की ट्राईसाइकिल की गुहार, दिव्यांग बच्ची के हौसले को मिला प्रशासन का सहारा
वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग कब्रों की डिजाइन देखकर और कीमत जानकर हैरान हैं। एक शख्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भाई यहां भी बजट और प्रीमियम मॉडल आ चुका है। कुछ लोगों ने कब्रों की डिजाइन को अजीब बताया है।
खेत की पगडंडियों पर लड़की ने देसी अंदाज में किया डांस, झुमका झुलनिया गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल
पहले भी सामने आ चका है मामला
पाकिस्तान में डिजाइन कब्र का मामला पहले सामने चुका है। पाकिस्तान के बड़े शहरों में कब्रिस्तानों में जगह की कमी की वजह कब्रों के लिए अधिक पैसे वसूलने के मामले सामने आ चुके हैं। अब यह मामला लोगों के बीच एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।