फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral kerala girl tongue flexibility nose chin viral video gorlin sign shocking moment on internet

बच्ची का अनोखा हुनर देखकर हर कोई हैरान, जीभ को नाक और ठोड़ी तक पहुंचा लेती है, आप भी देखें वीडियो

Sun, 06 Sep 2026 12:41 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sun, 06 Sep 2026 12:41 PM IST
सार

केरल के मलप्पुरम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की का अनोखा हुनर देखने को मिला है। लड़की अपनी जीभ को नाक और ठोड़ी तक पहुंचा लेती है। 

विज्ञापन
viral kerala girl tongue flexibility nose chin viral video gorlin sign shocking moment on internet
बच्ची का अनोखा हुनर देखकर हर कोई हैरान, जीभ को नाक और ठोड़ी तक पहुंचा लेती है - फोटो : एक्स

विस्तार

सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें लोगों के हुनर देखने को मिलते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो देखकर अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल है। यह केरल के मलप्पुरम की एक छोटी बच्ची का वीडियो है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। बच्ची अपनी जीभ को इस तरह मोड़ती है कि देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपनी जीभ को नाक की नोक और ठोड़ी तक पहुंचाती है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को शेयर किया गया था है। इसमें बच्ची पूरे आत्मविश्वास और मुस्कान के साथ अपनी जीभ को अलग-अलग तरीके से मोड़कर दिखा रही है। बच्ची की जीभ असामान्य लचक देखकर लोग कोई जादू या चमत्कार बता रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए इसके बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


वीडियो को शेयर करते हुए बताा गया है कि यह वीडियो केरल के मलप्पुरम का है। बच्ची अपनी जीभ को जिस असाधारण तरीके से मोड़कर नाक की नोक और ठोड़ी तक पहुंचा रही है, उसे देखकर लोग हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश: जिस काम के लिए लोग उड़ाते थे शख्स का मजाक, उसी मेहनत ने दिलाया विदेश में जॉब ऑफर



पोस्ट में दावा किया है कि दरअसल, अपनी जीभ को इस तरह नाक तक पहुंचाने की क्षमता को मेडिकल टर्म में 'गोरलिन साइन' (Gorlin Sign) कहा जाता है। यह कोई बीमारी या जादू नहीं, बल्कि जीभ की असामान्य लचक और उसे नियंत्रित करने की प्राकृतिक क्षमता से जुड़ी एक दुर्लभ विशेषता है।

लंदन की मेट्रो में अचानक शुरू हुई दो चूहों की लड़ाई, लोग बोले- प्लेटफॉर्म पर चल रहा बॉक्सिंग टूर्नामेंट

मलप्पुरम की इस बच्ची की खासियत सिर्फ इतनी ही नहीं है। उसकी इस असाधारण जीभ की लचक और क्षमता के चलते उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज होने की बात सामने आई है।

श्रीकृष्ण बने बच्चे का वीडियो हुआ वायरल, क्रिएटिव ड्रेसिंग पर फिदा हुआ इंटरनेट, लोग बोले- वाह

वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कई लोगों ने बच्ची के हुनर की तारीफ की है। कुछ लोगों का कहना है यह बेहद दुर्लभ मामला है। एक शख्स का कहना है कि यह देखकर अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। हालांकि, amarujala.com इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed